सिंधिया के गढ़ में कांग्रेसियों ने जलाया उनका पुतला, कहा गद्दारी उनके खून में है

सिंधिया के गढ़ में कांग्रेसियों ने जलाया उनका पुतला, कहा गद्दारी उनके खून में है

अतुल सक्सेना। ग्वालियर।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाते ही कांग्रेस में उथल पुथल मची हुई है। सिंधिया गुट के नेता जहां उनमें आस्था जताते हुए लगातार इस्तीफे दे रहे हैं वहीं कांग्रेस के दूसरे गुट के नेता सिंधिया के खिलाफ आक्रोश जता रहे हैं। सिंधिया के गृह जिले और उनके गढ़ ग्वालियर में आज बुधवार को राहुल अजय सिंह गुट के नेता यदुनाथ सिंह तोमर ने फूलबाग चौराहे के पास सिंधिया का पुतला जलाया।

पुतला जलाने के बाद तोमर ने सिंधिया के खिलाफ जमकर जहर उगला। उन्होंने कहा कि सिंधिया ने अपनी उस मातृ पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है जिसने 18 साल में उन्हें सांसद, केंद्रीय मंत्री सहित कई बड़े पदों पर बैठाया। तोमर ने कहा सिंधिया ने बता दिया कि वफादारी नहीं गद्दारी उनके खून में है। उन्होंने कहा सिंधिया बिक चुके थे, वे सत्ता के बिना नही रह सकते थे उन्हें मंत्री पद चाहिए था, इसलिए कांग्रेस को धोखा दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews