Corona : होम क्वारंटाइन मरीजों के लिए प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

Corona :  होम क्वारंटाइन मरीजों के लिए प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में बढ़ते कोरोना (Corona) मरीजों की संख्या को देखते हुए ग्वालियर जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) ने सेनिटाइजेशन का काम तेज कर दिया है, साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है साथ ही होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) मरीजों के बायो मेडिकल वेस्ट (Bio Medical Waste ) कलेक्शन के लिए विधानसभावार अलग से वाहन चलाये जायेंगे।

ग्वालियर नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने एवं इससे बचाव के लिए अपने नियमित कार्यों के साथ अन्य कार्य भी कर रहे हैं। नगर निगम सीमा के अंतर्गत होम क्वारंटाइन मरीजों को उनके घर पर ही जाकर मेडिकल किट प्रदान की जा रही है।

ये भी पढ़ें – और अब सोने की खदान नीलाम करेगी मध्‍य प्रदेश सरकार

इसके अलावा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर प्रतिदिन सभी वार्डों, बाजारों, कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शौचालयों, एटीएम इत्यादि स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइट  का छिड़काव जेटिंग मशीनों एवं स्प्रे मशीनों द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिये शहर के विभिन्न वार्डों में फोगिंग किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज के बड़े निर्देश- जिलों की हो रैंकिंग, हर वर्ष घोषित किए जाए परिणाम

नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा होम क्वारंटाइन मरीजों से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के संग्रहण के लिए विधानसभावार अलग वाहन चलाए जायेंगे जिनके माध्यम से प्रत्येक घर से कचरे का संग्रहण कर केदारपुर प्लांट पर बनाए गए भस्मक प्लांट में उस कचरे का डिस्पोजल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – 24 घंटे में दो गुने से ज्यादा हुए कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा 300 के पास, एक्टिव केस 700 पार

निगम कमिश्नर ने बताया कि कोरोना मरीजों की निगरानी करने वाले स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर से होम क्वारंटाइन मरीजों की जानकारी इकट्ठी कर प्रत्येक घर से बायो मेडिकल वेस्ट का संग्रहण अलग वाहन से किया जाएगा। इसके साथ ही सभी वार्डों में नियमित रूप से चलने वाली डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों में भी बायो मेडिकल वेस्ट के लिए एक कंटेनर पीछे लगाया गया है जिसमें नागरिक बायो मेडिकल वेस्ट डाल सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews