पीपीई किट पहनकर मरीजों को देखने पहुंचे कोरोना प्रभारी मंत्री हुए भावुक, करुण स्वर में कही ये बात

कोरोना प्रभारी मंत्री

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (gwalior) जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (pradyumn singh tomar) उस समय भावुक (emotional) हो गए जब वे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (hospital) में मरीजों का स्वास्थ्य देखने के बाद बाहर लौटे। पीपीई किट (PPE Kit) पहनने के बाद पसीने से तरबतर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसे पहनने वाले डॉक्टर्स और वार्ड बॉय (ward boy) को सिर झुका कर और हाथ जोड़कर प्रणाम किया साथ ही करुण स्वर में लोगों से अपील की कि मास्क लगाएं, हाथ धोएं , दो गज की दूरी रखें वरना इस कोरोना महामारी (pandemic) में हम बहुत से अपनों को खो देंगे। उन्होंने कहा कि शपथ लें कि नियमों का पालन कर हम सब मिलकर इस कोरोना की चेन को तोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें… कोरोना की ऐसी मार, भर्ती, जांच और अंतिम संस्कार के लिए कतार

प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं ग्वालियर के कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बीती रात जेएएच के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पीपीई किट पहनकर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के टीवी वॉर्ड एचडीयू 5 में भर्ती मरीजों के इलाज के बारे में पूछताछ की उन्होंने मरीजों से बात की और भरोसा दिया कि आपके बेहतर इलाज के लिए सरकार और प्रशासन, डॉक्टर्स सब जुटे हुए हैं आप जल्दी स्वस्थ हो जायेंगे।

कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के लिए उपलब्ध ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की व्यवस्था देखी। उन्हें जो कमियां दिखाई दी उन कमियों को दूर करने के निर्देश, साथ में मौजूद अस्पताल अधीक्षक डॉ गिरिजा शंकर गुप्ता को दिये।

यह भी पढ़ें… मंत्री जी के बेटे खरीद रहे दुगने दामों पर कोरोना की दवाई

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों का पीपीई किट पहनकर हालचाल जान कर बाहर लौटे कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भावुक हो गए। उन्होंने पीपीई किट पहनकर मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर और वार्ड बॉय को सिर झुका कर हाथ जोड़कर प्रणाम किया। मंत्री ने कहा कि मैं 2 घण्टे पीपीई किट पहनने पर पसीने से भींग गया जबकि डॉक्टर और स्टाफ कई घंटे तक मरीजों के इलाज के दौरान इतनी गर्मी में पीपीई किट पहने रहते है। उन्होंने भावुक होते हुए लोगों से अपील की कि वे मास्क लगाएं, साबुन से हाथ धोएं, दो गज की दूरी रखें वरना कोरोना महामारी में हम बहुत से अपनों को खो देंगे। उन्होंने हाथ जोड़कर अपील की और कहा कि हम शपथ ले कि हम जिन्हें प्यार करते हैं उनके लिए मिलकर कोरोना की चेन को तोड़ेंगे और नियमों का पालन करेंगे।

कोरोना प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे संकट की इस घड़ी में दिन रात एक किये हुए हैं। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि सरकार हर कदम पर आपके साथ है और बेहतर इलाज के लिए प्रयासरत है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews