डबरा में कोरोना की फिर वापसी, देहात थाने में पांच पॉजिटिव

डबरा में कोरोना की फिर वापसी, देहात थाने में पांच पॉजिटिव

डबरा/सलिल श्रीवास्तव| ग्वालियर जिले में कोरोना का कहर जारी है| ग्वालियर जिले में आज 108 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं चौका देने वाली बात यह है कि जो अधिकारी कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं वे ही अब संक्रमित होते नजर आ रहे हैं ऐसा ही मामला डबरा देहात थाने का है जहां कुछ दिन पहले देहात थाने में पदस्थ एक एएसआई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके संपर्क में आने से थाना प्रभारी सहित दो महिला पुलिसकर्मी और दो पुरुष पुलिसकर्मी की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई जिससे पूरे स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है |

बताया जा रहा है कि जो लोग इनके संपर्क में आए हैं उनकी जांच कराई जाएगी कुछ दिनों पहले चीनोर थाना में एक आरक्षक के पॉजिटिव निकलने के बाद पूरे थाने को क्वॉरेंटाइन किया गया था इस समय पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है सबसे बड़ी बात यह की पिछले दिनों में कितने लोग थाने में अपनी फ़रियाद लेकर आये थे और यह अधिकारी कहाँ कहाँ जाँच के लिये गये फ़िलहाल इतना तो तय है ही यह कोंटैक्ट लिस्ट काफ़ी लम्बी होने बाली है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews