
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर जिले (Gwalior News) के पनिहार में बने CRPF (सेन्ट्रल रिजर्व पुलिस फ़ोर्स) में जम्मू से प्रमोशन कोर्स की ट्रेनिंग लेने आये जवान दमन कुमार की मौत (CRPF jawan death) हो गई। शुरूआती जांच में मौत का कारण हीट स्ट्रोक बताया जा रहा है। हालांकि अभी सबको मृतक की पीएम रिपोर्ट का इन्तजार है।
जानकारी के अनुसार जम्मू के रहने वाले आरक्षक दमन कुमार हवलदार पद के प्रमोशन कोर्स के लिए ग्वालियर के नयागांव पनिहार स्थित CRPF कैम्प में 45 दिन की ट्रेनिंग पर आये थे। वे रोज की तरह मंगलवार को सुबह ट्रेनिंग के लिए चीनौर गए थे यहाँ से लौटने पर उन्हें बेचैनी और घबराहट हुई और वे एक पेड़ के नीचे बैठ गए।
ये भी पढ़ें – खुलासा : कार वाश करने वाला निकला मास्टर माइंड, शातिर बदमाशों से कराई थी प्रोफेसर के घर डकैती
उनके साथियों ने वरिष्ठ अधिकारियों सूचना देकर दमन कुमार को अस्पताल पहुँचाया, बताया जाता है कि यहाँ उन्हें 106 डिग्री बुखार दर्ज किया गया। यहाँ इलाज के दौरान 38 साल के आरक्षक दमन कुमार ने कुछ देर में ही दम तोड़ दिया। पुलिस (Gwalior Police) ने सूचना के बाद शव को निगरानी में लेकर उसको पीएम के लिए भेजा है। ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi) का कहना है कि शुरूआती जाँच में मौत का कारण हीट स्ट्रोक बताया जा रहा है, सही कारन पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
[dgv_vimeo_video id=”718278070″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

