लव जिहाद पर संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर का बड़ा बयान, गरबा आयोजकों को दी ये चेतावनी

लव जिहाद पर संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर का बड़ा बयान, गरबा आयोजकों को दी ये चेतावनी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश सरकार की सस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने लव जिहाद (Love Jihad) और गरबा पंडाल (Garba Pandal) को लेकर बड़ा बयान दिया है।  उन्होंने कहा लव जिहाद का बड़ा माध्यम बन चुके थे ये गरबे, इसलिए अब ये बहुत जरुरी है कि कोई भी व्यक्ति गरबे में अपनी पहचान छिपाकर नहीं आये।

ग्वालियर पहुंची संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर (MP Culture Minister Usha Thakur ) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब गरबा पंडाल में जो भी आएगा अपना आईडी कार्ड लेकर ही आएगा। सभी आयोजकों को ये सलाह भी है चेतावनी भी , वैसे अब सभी संगठन जागरूक हो चुके हैं फिर भी पहचान छिपाकर  किसी को भी गरबा पंडाल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा क्योंकि गरबा पंडाल लव जिहाद का एक बड़ा माध्यम बन चुके थे।

ये भी पढ़ें – Rashifal 08 September 2022 : सिंह कन्या वृश्चिक के लिए दिन उत्तम, धन-निवेश-पद प्रतिष्ठा में वृद्धि, मेष कर्क रहें सावधान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर आज गुरुवार 08 सितम्बर को ग्वालियर संभाग के प्रवास पर हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संस्कृति मंत्री ग्वालियर आने के बाद  मुरैना जिले के ऐंती गांव में स्थित सुप्रसिद्ध शनिश्चरा मंदिर के दर्शन करने निकल गई।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चमका, चांदी में बड़ा उछाल, देखें सराफा बाजार का हाल

शनिश्चरा दर्शनों के बाद वहां से सनकुआ धाम सेंवढ़ा जिला दतिया के लिये जाएँगी। इसी क्रम में मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर रतनगढ़ माता मंदिर के दर्शन करेंगी। साथ ही यहाँ पर मध्य प्रदेश अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगी। इसके बाद यहाँ से ओरछा चली जाएँगी।

[dgv_vimeo_video id=”747535764″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews