सीएम हेल्पलाइन का दुरुपयोग करना पड़ा महंगा

CM HELPLINE

डबरा,सलिल श्रीवास्तव। सरकार द्वारा चलाई जा रही सीएम हेल्पलाइन का उद्देश्य लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए है लेकिन ग्राम केरुआ के किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ग्राम केरुआ के रहवासी संतोष पुत्र छोटेलाल शर्मा के नाम से सीएम हेल्पलाइन पर भू अधिकार पुस्तिका न बनाये जाने की शिकायत की गई।

जबकि वर्तमान में भू अधिकार पुस्तिका लोक सेवा केंद्र में बनाई जाती है जब तहसीलदार श्रीवास्तव के द्वारा इस मामले की जानकारी शिकायतकर्ता संतोष कुमार शर्मा से ली गयी तो उसके द्वारा भी ऐसी कोई शिकायत करने की बात को नकारा गया और उसने तहसीलदार श्रीवास्तव के समक्ष शिकायत न करने का आवेदन प्रस्तुत किया।

उक्त शिकायत किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा की गई उसके मोबाइल नंबर सहित तहसीलदार श्रीवास्तव में पटवारी वीरसिंह रावत को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए और 2 दिवस में उक्त नंबर की जांच कर एफआईआर दर्ज करने की बात थाना प्रभारी से कही।

[dgv_vimeo_video id=”697086307″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews