डबरा,सलिल श्रीवास्तव। भितरवार पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने 3 वाहन चोरों से 12 मोटरसाइकिल बरामद की है जो उन्होंने विभिन्न जिलों से चुराई है पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि भितरवार सहित अन्य क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी का सिलसिला लगातार जारी रहा इन पर अंकुश लगाने के लिए भितरवार एसडीओपी अभिनव बारंगे और थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने टीम बनाई और चोरों की तलाश में जुट गए पुलिस के हाथ तीन वाहन चोर लगे जिन से कड़ाई से पूछताछ की गई तो एक दर्जन के लगभग मोटरसाइकिल बरामद हुई।
यह तीनों चोर भितरवार क्षेत्र के देवगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं और अपना शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे पिछले 1 वर्ष से यह चोरियां कर रहे थे इन से बरामद मोटरसाइकिलों में कुछ ग्वालियर तो कुछ मुरैना और शिवपुरी जिले की बताई जा रही है। पुलिस इनसे बारीकी से पूछताछ कर रही है कुछ और भी मोटरसाइकिल बरामद होने की संभावना जताई जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”717897962″]
यह भी पढ़े…Video : बिछड़े हुए चिंपैजी भाई बहन जब मिले तो ऐसा था नजारा, देखकर पिघल जाएगा दिल
एसडीओपी भितरवार अभिनव बारंगे ने बताया कि तीन वाहन चोरों से एक दर्जन के लगभग मोटरसाइकिल बरामद की है जिनमें ग्वालियर शिवपुरी और मुरैना जिले की मोटरसाइकिल शामिल है उनसे पूछताछ की जा रही है और भी मोटरसाइकिल बरामद होने की संभावना है।
[dgv_vimeo_video id=”717896129″]
