Dabra News : प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त कराई बेशकीमती शासकीय भूमि

Dabra News :  प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त कराई बेशकीमती शासकीय भूमि

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। ग्वालियर जिला प्रशासन ने भितरवार में शासकीय भूमि पर किये गए अतिक्रमण (Encroachment) को आज हटा दिया। करीब 40 बीघा शासकीय भूमि पर कुछ लोगों ने कब्ज़ा कर लिया था, अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि बेशकीमती है।

प्रदेश में माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज भितरवार स्थानीय प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गए दो मकानों को जेसीबी की सहायता से जमींदोज कर दिया यह भूमि सीएम राईस स्कूल के लिए आवंटित की गई है ।

ये भी पढ़ें – MP Urban Body Elections : आखिरी दिन रही प्रत्याशियों की गहमागहमी, किन्नर भी मैदान में

आपको बता दें कि भितरवार में शासकीय मॉडल स्कूल के पास सीएम राइस स्कूल का निर्माण होना है इसके लिए जमीन भी आवंटित की जा चुकी है यह लगभग 40 बीघा जमीन पर निर्मित होना है जिस पर दो लोगों द्वारा स्थाई और अस्थाई मकानों का निर्माण किया गया था।

ये भी पढ़ें – MPPEB : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती! जाने पात्रता-नियम सहित बड़ी अपडेट

प्रशासन की कई बार-बार समझाईश और नोटिस देने के बाद भी यह लोग अपने अतिक्रमण को हटा नहीं रहे थे यही कारण रहा कि आज तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव, भितरवार थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की सहायता से दोनों मकानों को जमींदोज (Government land freed from encroachment) कर दिया। साथ ही कब्जा धारियों को सख्त लहजे में समझाया कि अब यहां पर कब्जा ना करें अन्यथा उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – Cricket News : दक्षिण अफ्रीका सीरीज से लेकर आयरलैंड सीरीज तक क्या हैं महत्वपूर्ण खबरें, आइए पढ़ें

आपको बता दें कि भितरवार तहसीलदार श्रीवास्तव द्वारा जब से भितरवार का चार्ज लिया गया है तब से शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में आज की कार्यवाही को देखा जा सकता है।

[dgv_vimeo_video id=”721734563″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews