डबरा रेलवे स्टेशन को मिला ISO अवार्ड

डबरा रेलवे स्टेशन को मिला ISO अवार्ड

डबरा। सलिल।

रेलवे विभाग के द्वारा स्टेशन की व्यवस्थाओं के साथ यात्री सुविधाओं की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए कराए गए सर्वे में डबरा रेलवे स्टेशन स्टेशन कसौटी में खरा उतरा है। क्वालिटी रिसर्च आर्गेनाईजेशन संस्था द्वारा के अधिकारियों ने रविवार को डबरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर डबरा रेलवे स्टेशन के आला अधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर कार्यो की सराहना की है।

रविवार को लखनऊ मुख्यालय की टीम के लीड ऑडिटर अधिकारी प्रदीप सिंह ने डबरा रेलवे स्टेशन प्रबंधक आरपीएफ पोस्ट प्रभारी नंदलाल मीणा स्टेशन मास्टर भरत लाल मीणा स्टेशन मास्टर सुरेंद्र मोदी के साथ-साथ अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को आईएसओ का प्रमाण पत्र भेंट कर उनके कार्य की सराहना की है..।

श्री सिंह ने बताया कि पूर्व में किए गए केंद्रीय टीम द्वारा सर्वे में डबरा रेलवे स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे झांसी डिवीजन के अंतर्गत आता है और वह b-category का स्टेशन होने के बाद भी डबरा स्टेशन पर सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा कार्य को प्राथमिकता देते हुए रेल यात्रियों को सही सुविधाएं मुहैया कराई गई वहीं साफ-सफाई सोलर ऊर्जा चोरी लूट डकैती आदि पर प्रतिबंध लगाया गया इन सभी कार्यों को देखते हुए केंद्रीय टीम के द्वारा डबरा स्टेशन को आईएसओ अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews