डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला का दावा, दतिया में लहराएगा BJP का परचम, छात्रों के आंदोलन पर कही बड़ी बात

राजेंद्र शुक्ला ने कहा छात्रों के आंदोलन में कोई बुराई नहीं है लेकिन इसमें कुछ ऐसे लोग भी पहुंचे जिन्होंने गंदे शब्दों का प्रयोग किया जिससे बहुत तकलीफ हुई इसलिए सनातन धर्म को मजबूत करने की आवश्यकता है जो शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सके।    
MP Cabinet Minister Rajendra Shukla

MP Cabinet Minister Rajendra Shukla

मध्य प्रदेश के दतिया में हुए उप चुनाव में 71. 44 मतदाताओं ने आज अपने मत का प्रयोग किया, अधिक मतदान को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियाँ ख़ुशी मना रहीं है, कांग्रेस का दावा है कि दतिया के मतदाताओं ने सरकार के खिलाफ बड़ी संख्या में वोट दिया है वहीं भाजपा का दावा है कि दतिया की जनता ने विकास के नाम पर वोट दिया है इसलिए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की जीत पक्की है।

दतिया में आज मतदान हो गया जिसका परिणाम 3 अगस्त को आएगा और इस दिन मालूम चलेगा कि ये सीट कांग्रेस के खाते में गई या भाजपा के, हालाँकि भाजपा का दावा है कि दतिया में उसकी जीत होगी, ग्वालियर पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने भी भाजपा की जीत का दावा किया है।

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला आज ग्वालियर में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए, मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और क्षेत्रीय विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार भी मंच पर थे।

दतिया सिर भाजपा ही जीतेगी 

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा दतिया का चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीत रही है लोगों का भरोसा सरकार पर बना हुआ है एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी इस चुनाव को जिताने में बहुत मेहनत की है दतिया में निश्चित ही भाजपा का परचम लहराएगा।

शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी आवश्यक 

दिल्ली में छात्रों के आंदोलन से जुड़े सवाल पर राजेंद्र शुक्ला ने कहा छात्रों के आंदोलन में कोई बुराई नहीं है लेकिन इसमें कुछ ऐसे लोग भी पहुंचे जिन्होंने गंदे शब्दों का प्रयोग किया जिससे बहुत तकलीफ हुई इसलिए सनातन धर्म को मजबूत करने की आवश्यकता है जो शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सके।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews