BJP नेताओं को नोटिस भेजेंगे दिग्विजय, ये है पूरा मामला

दिग्विजय सिंह

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

26/11 आतंकी हमले पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर की नई किताब के बाद ये मुद्दा फिर से गरमा गया है। किताब प्रकाशित होने के बाद भाजपा के दो प्रवक्ताओं ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हमले का हैंडलर बताया है। दिग्विजय सिंह ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि वे दोनों प्रवक्ताओं के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजेंगे।

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने अपनी किताब “लेट मी से इट नाऊ” में 26/11 के हमले का विस्तार से वर्णन किया है। जिसके बाद से नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं जीवीएल नरसिंहम और अमित मालवीय ने किताब के आधार पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आतंकवादी हमले का हैंडलर बताया है। इस आरोप के बाद दिग्विजय सिंह तिलमिला गए हैं। गुरुवार को ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि में 26/11 हमले का हैंडलर था तो अब तक मुझे पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई जबकि केंद्र में भाजपा की 6 साल से सरकार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि मुझपर कार्रवाई करें। दिग्विजय ने कहा कि मैं इन दोनो प्रवक्ताओं के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेज रहा हूँ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews