धनिया में मिलाया जा रहा था लकड़ी का बुरादा, मिर्ची में कलर पावडर, छापे में हुआ खुलासा

district-administration-raid-on-fake-spices-company-

ग्वालियर।  मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत आज जिला प्रशासन ने नकली मसाले बनाने वाली कम्पनी पर छापा मार कर वहां से भारी मात्रा में नकली मसाले और उसमें प्रयोग की जाने वाली सामग्री जब्त की है। एसडीएम अनिल बनवारिया की मौजूदगी में टीम दाना ओली स्थित शिवराम के बाड़े में पहुंची । प्रशासनिक अमले ने मीडिया की मौजूदगी में कम्पनी के दरवाजे को खोला तो यहाँ उसे भारी मात्रा में मिलावटी मसाले मिले।

टीम को यहाँ धनिये में मिलाने के लिए प्रयोग हो रहा लकड़ी का बुरादा, मिर्ची में मिलाने के लिए प्रयोग हो रहा कलर पावडर सहित कई अमानक वस्तुएं मिलीं। टीम को संजय गुप्ता और ब्रजेश गुप्ता की इस फैक्ट्री पर लायसेंस भी नहीं मिला। प्रशासन को यहाँ कई तरह के ब्रांडो की पैकिंग होती मिली लेकिन कम्पनी संचालक उसके ट्रेडमार्क का रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा पाए। एसडीएम बनवारिया का कहना है कि यहाँ कई ब्रांड के नकली मसाले मिले है । इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews