अत्यधिक बारिश के चलते 12 सितंबर को ग्वालियर जिले में 8 वीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ियों में अवकाश घोषित

जिला शिक्षा अधिकारी और महिला  एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जारी अलग-अलग दो आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टी केवल बच्चों के लिए होगी,  प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक और आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता, सहायिका अपने कर्तव्यों पर उपस्थित रहेंगे।
school News

Gwalior News : ग्वालियर में पिछले कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है, जिसने मौसम तो सुहाना कर दिया है लेकिन कई मुसीबतों को बढ़ा भी दिया है, शहर में कई जगह जलभराव के हालत हैं, स्कूलों में भी कई जगह पानी भर गया है, हालात को देखते हुए ग्वालियर कलेक्टर के निर्देश पर जिले में संचालित नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों  और आंगनबाड़ी केंद्रों पर कल गुरुवार 12 सितंबर का अवकाश घोषित किया गया है।

आज बुधवार को जब ग्वालियर के लोगों ने सुबह आँख खोली तो बारिश हो रही थी, आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश खबर लिखे जाने तक जारी थी, बारिश ने बेशक मौसम से गर्मी और उमस गायब कर दी और ठंडक घोल दी लेकिन इसी के साथ नगर निगम की पोल भी खोल दी , सड़कों पर पानी भर गया, कई स्कूल भी बारिश में जलभराव की चपेट में आ गई, पुरानी स्कूल बिल्डिंगों में पानी टपकने से बच्चों की परेशानी की ख़बरें भी आई।

8वीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ियों में अवकाश घोषित   

उधर मौसम विभाग ने भी आने वाले समय में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है इन सभी स्थितियों को देखते हुये ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर कल 12 सितंबर को ग्वालियर जिले में संचालित सभी आंगनबाड़ियों और नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है, जिला शिक्षा अधिकारी और महिला  एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जारी अलग-अलग दो आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टी केवल बच्चों के लिए होगी,  प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक और आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता, सहायिका अपने कर्तव्यों पर उपस्थित रहेंगे।

तिघरा बांध लबालब, सभी 7 गेट खोले गए 

आपको दें कि बारिश सिर्फ ग्वालियर जिले तक ही सीमित नहीं है ये आसपास के अन्य जिलों में भी हो रही है जिसके चलते ग्वालियर के लोगों की प्यास बुझाने वाला तिघरा बांध लबालब हो गया है, उसके कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश का पानी तेजी से तिघरा में पहुंच रहा है इसलिए तिघरा का जलस्तर नियंत्रित रखने के लिया अज उसके सभी 7 गेट खोलकर 3000 क्यूसेक यानि 85 क्यूमेक पानी की निकासी की जा रही है, इसे देखने के लिए तिघरा बांध पर जनता की भारी भीड़ पहुंच रही है।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews