ग्वालियर पुलिस लाइन में मना दशहरा, अफसरों ने किया शस्त्र पूजन, हवाई फायर किये, शहरवासियों को दी शुभकामनायें

Dussehra 2023, Gwalior Police Dussehra Pujan

Gwalior Police Dussehra Weapon Worship: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा आज पूरे देश में मनाया जा रहा है, इस दिन शस्त्र पूजन , वाहन पूजन का भी विशेष महत्व है, ग्वालियर पुलिस वर्षों से इस परंपरा को निभाती आ रही है , आज भी पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों ने शस्त्रों का पूजन किया और हवाई फायर किये, वरिष्ठ अधिकारियों ने शहरवासियों को दशहरे की शुभकमनाएं दी।

आईजी, डीआईजी, एसपी ने किया शस्त्र पूजन  

बहोड़ापुर क्षेत्र में स्थित पुलिस लाइन में आज सुबह पुलिस अधिकारियों ने दशहरे के अवसर पर शस्त्र पूजन किया, वहां रखे वाहनों की पूजा की और पंडित के मंत्रोच्चार के साथ कुम्हेड़े की प्रतीकात्मक बलि भी दी, पूजन में आईजी (ADGP ) डी श्रीनिवास वर्मा, डीआईजी कृष्णावेणी देशावतु, एसपी राजेश सिंह चंदेल के अलावा सभी एडिशनल एसपी, डीएसपी, सीएसपी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

पुलिस अधिकारियों ने दी दशहरे की शुभकामनायें 

आईजी डी श्रीनिवास वर्मा और एसपी राजेश सिंह चंदेल ने मीडिया से बात करते हुए शहर के लोगों को अच्छाई पर बुराई की जीत के पर्व दशहरे की बधाई दी, उन्होंने कहा कि ये त्यौहार हमें सच्चाई और अच्छाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है, हम कामना करते हैं कि प्रत्येक शहरवासी सुरक्षित रहे और उसके जीवन में खुशियाँ आयें।

[dgv_vimeo_video id=”877396177″]

[dgv_vimeo_video id=”877396295″]

[dgv_vimeo_video id=”877396444″]

[dgv_vimeo_video id=”877396536″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews