ऊर्जा मंत्री ने पात्र हितग्राहियों को दिए आयुष्मान कार्ड, हाथठेला कार्ड व राशन पात्रता पर्ची

ऊर्जा मंत्री ने पात्र हितग्राहियों को दिए आयुष्मान कार्ड, हाथठेला कार्ड व राशन पात्रता पर्ची

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने अपने 38 नम्बर सरकारी बंगले  पर हाथठेला, कामकाजी महिला पेंशन, मजदूरी व आयुष्मान के पात्र हितग्राहियों को कार्ड वितरित करते हुए कहा कि हर पात्र हितग्राही को शासन की प्रत्येक योजना का लाभ दिलाना मेरी जिम्मेदारी है। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र में कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न रहे व उनको अपने घर के नजदीक ही शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वार्ड क्रमांक 1,2,3,4 व 5 के हाथठेला व कामकाजी 182, मजदूरी कार्ड 28, आयुष्मान 273 व राशन की पात्रता पर्ची 212 के पात्र हितग्राहियों को कार्ड वितरित करते हुए कहा प्रदेश सरकार की मंशानुसार आपकी समस्या के निराकरण के लिए आपके क्षेत्र में केंप आयोजित कर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – ट्रिपल मर्डर का खुलासा: भतीजा ही निकला कातिल, दोस्त के साथ मिलकर की हत्या

ऊर्जा मंत्री ने इसके साथ ही 38 नम्बर कार्यालय पर आने वाले आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी समस्याओं का निराकरण समय सीमा में होना सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ें – MP News: ऊर्जा मंत्री ने बंगले के बाहर लगाई शिकायत पेटी, अब नहीं बचेंगे भ्रष्टाचारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews