मंत्री जी का गजब संकल्प, चप्पल त्यागी लेकिन केवल कमरे के बाहर, फोटो हुआ वायरल

मंत्री जी का गजब संकल्प, चप्पल त्यागी लेकिन केवल कमरे के बाहर, फोटो हुआ वायरल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। शिवराज सरकार के एक मंत्री हैं प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar), जो अपनी कार्यशैली से खासे चर्चित रहते हैं। मीडिया में बने रहना उन्हें अच्छे से आता है इसके लिए वे लगातार जनता के बीच, खासकर अपनी विधानसभा और अपने प्रभार वाले जिले में एक्टिव रहते हैं। मंत्री जी प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों के सामने हाथ भी जोड़ते हैं तो उन्हें किसी के भी सामने दंडवत होने में झिझक नहीं होती। इस बार उन्होंने ख़राब सड़कों को सुधरने तक चप्पल त्यागने का संकल्प लिया है लेकिन उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही जिसमें वे कमरे के अंदर चप्पल पहने दिखाई दे रहे हैं।  कांग्रेस इसे मंत्री जी का पाखंड बताकर उनसे इस्तीफा मांग रही है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं। कभी वे नाले में उतारकर सफाई करते है तो कभी सार्वजानिक टॉयलेट को अपने हाथों से साफ़ करते हैं। कभी श्मशान से लेकर सड़कों की झाड़ू लगाते हैं तो कभी सफाई कर्मचारियों के सामने दंडवत होते हैं।

ये भी पढ़ें – यहां पढ़िए 2 नवंबर की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

मंत्री जी जनता को बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए अधिकारियों को मीटिंग में निर्देश जरूर देते हैं लेकिन जब काम नहीं होता तो सड़कों पर सार्वजानिक रूप से उनके हाथ भी जोड़ते हैं और निवेदन करते है। पिछले कुछ दिनों से ग्वालियर शहर की सड़कें बहुत ख़राब हैं। खासकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर की विधानसभा ग्वालियर विधानसभा की सडकों की हालात बहुत ख़राब है।

ये भी पढ़ें – जयवर्धन सिंह ने बिकाऊ कहकर किस पर साधा निशाना, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कई बार नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए , उनके साथ निरीक्षण किया, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी निर्देश दिए लेकिन नगर निगम सड़कों को सुधारने में नाकाम साबित रहा। जनता की परेशानी को समझते हुए मंत्री जी ने एक संकल्प लिया कि वे तब तक चप्पल या जूते नहीं पहनेंगे (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar gave up slippers) जब तक सड़कें ठीक नहीं हो जाती। उनकी जनता को जो परेशानी हो रही है उसे वे भी झेलेंगे।

सड़कों का काम शुरू हुआ और मंत्री जी नंगे पैस बिना चप्पल के निरीक्षण करने लगे और निर्देश देने लगे, मीडिया में इसे अच्छा कवरेज भी मिल रहा है। इस बीच कल 01 नवम्बर को मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री अपने प्रभार वाले जिले गुना में थे। उन्होंने वहां सभी कार्यक्रमों में नंगे पैर ही हिस्सा लिया। मंत्री जी ने गुना की ख़राब सड़कों पर भी नंगे पैर ही घूमे। लेकिन जब वे निरीक्षण के बाद आराम के लिए पुलिस ऑफिसर्स मैस पहुंचे तब उनके पैर में चप्पल (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar broke the pledge) दिखाई दी। किसी ने ये फोटो क्लिक किया जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया।

अब जब फोटो वायरल हुआ तो कांग्रेस भी सामने आई।  प्रदेश कांग्रेस के महासचिव ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के वायरल फोटो पर कहा कि ये जूते चप्पल छोड़ रहे हैं , यानी इनकी अंतरात्मा जाग्रत हो चुकी है कि हमारा शासन प्रशासन नकारा है तो वे मंत्री पद छोड़ें और मुख्यमंत्री जी से भी बोलें। उन्होंने कहा कि ये पहले भी ऐसा कर चुके हैं ये सिर्फ पाखंड है और कुछ नहीं।

ये भी पढ़ें – लापरवाही की सजा : पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबन के नोटिस

बहरहाल मंत्री जी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है, विरोधी इसे नौटंकी से लेकर पाखंड कह रहे हैं तो जनता भी  उसपर तरह तरह के कमेंट कर फॉरवर्ड कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”766526505″]

[dgv_vimeo_video id=”766526174″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews