जयवर्धन सिंह ने बिकाऊ कहकर किस पर साधा निशाना, पढ़ें पूरी खबर

जयवर्धन सिंह ने बिकाऊ कहकर किस पर साधा निशाना, पढ़ें पूरी खबर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मप्र में विधानसभा चुनाव से पहले ही बिकाऊ और टिकाऊ की राजनीति एक बार फिर शुरू हो गई है।  ग्वालियर पहुंचे पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh ) ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम  लिए बिना कहा कि जो लोग बिकाऊ थे वे चले गए अब टिकाऊ लोग बचे हैं कांग्रेस में।

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अलग अलग राज्यों के भ्रमण पर हैं। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र को मोदी सरकार को घेर रही कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए जमीन मजबूत कर रही है।

ये भी पढ़ें – आखिर बेटे ने ऐसा क्या किया जिसके कारण पिता ने खुद तुड़वाया अपना मकान, जानें पूरा मामला

राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश में भी आने वाली है जिसकी सफलता के लिए प्रदेश कांग्रेस केनेता पूरी ताकत से जुटे हैं।मुरैना जाने के लिए बीती रात ग्वालियर पहुंचे कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए  कहा कि जनता परेशान है और वो अब परिवर्तन चाहती है।

ये भी पढ़ें – इस बार इस जिले में होगा राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम, सीएम शिवराज होंगे शामिल

देश से लेकर प्रदेश तक जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।  मप्र की जनता कमल नाथ जी की 15 महीने की सरकार में किये गए कामों को याद कर रही है। पूर्व मंत्री एवं लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी द्वारा  सरकारी जमीन घेरे जाने के बयान वाले वायरल वीडियो पर जयवर्धन ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए ये गंभीर मामला है।  उन्होंने कहा कि जहाँ तक मेरी जानकारी है इसका विरोध मूल भाजपा के नेता ही कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 : सीएम शिवराज ने की 2 बड़ी घोषणाएं, बेटियों को 12500 रुपये की पहली किश्त भी जारी

विधानसभा चुनाव की रणनीति और चेहरों के सवाल पर जयवर्धन सिंह ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके साथ गए तत्कालीन मंत्रियों और विधायकों का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग बिकाऊ थे वो चले गए, अब टिकाऊ लोग बचे हैं कांग्रेस में।

[dgv_vimeo_video id=”766465045″]

[dgv_vimeo_video id=”766465188″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews