लापरवाही की सजा : पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबन के नोटिस

लापरवाही की सजा : पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबन के नोटिस

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही (negligence) दिखाना पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पाँच अधिकारी-कर्मचारियों को भारी पड़ने जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इन शासकीय सेवकों को निलंबन एवं विभागीय जाँच के नोटिस दिए हैं।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी द्वारा जिले की सभी जनपद पंचायतों में लंबित सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) की शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान यह बात सामने आई कि कई अधिकारी और कर्मचारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे।

ये भी पढ़ें – बुरी तरह झुलसा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, लोहे की रॉड उठाते समय हुआ हादसा

सीईओ की जानकारी में आया कि जनपद पंचायत डबरा के सहायक विकास विस्तार अधिकारी चंद्रभान सिंह तोमर व पीसीओ  नारायण सिंह व ओ पी शर्मा तथा जनपद पंचायत भितरवार के एडीईओ लालाराम शर्मा व अनिल श्रीवास्तव द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। इस लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ ने इन सभी शासकीय सेवकों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये नोटिस जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें – जयवर्धन सिंह ने बिकाऊ कहकर किस पर साधा निशाना, पढ़ें पूरी खबर

सीईओ आशीष तिवारी ने फटकार लगाते हुए हिदायत दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इन पांच अधिकारियों – कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन और विभागीय जाँच  के नोटिस जारी करने के आदेश दिए है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews