बुरी तरह झुलसा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, लोहे की रॉड उठाते समय हुआ हादसा

बुरी तरह झुलसा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, लोहे की रॉड उठाते समय हुआ हादसा

विदिशा, डेस्क रिपोर्ट। विदिशा (Vidisha) में एक मकान का काम कर रहे मजदूर के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने का मामला सामने आया है। घटना में मजदूर बुरी तरीके से झुलस गया है। मजदूर के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के तुरंत बाद ही अन्य मजदूर और मकान मालिक उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले के बारे में जानकारी जुटाई।

जानकारी के मुताबिक यह घटना विदिशा की कृष्णा कॉलोनी के शिव नगर इलाके की है। यहां पर चल रहे भवन निर्माण में काम कर रहा एक मजदूर अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। मकान मालिक ने इस मकान को बनाने का जिम्मा बबलू कुशवाहा नाम के ठेकेदार को दिया है। ठेकेदार अन्य मजदूरों के साथ हादसे का शिकार हुए मजदूर सुनील को काम करने के लिए लेकर आया था।

Must Read- रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में नजर आएगा इंदौर का स्वास्तिक, अक्षय कुमार के साथ भी कर चुका है काम

सुनील तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था तभी लोहे की रॉड उठाने के दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसे जबरदस्त करंट लग गया। घटना के बाद मकान मालिक और अन्य मजदूर उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंची और मजदूर से बातचीत की लेकिन उसने कोई भी शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया है।

बता दें कि विदिशा में रहवासी इलाकों में स्थित कई मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। रहवासियों द्वारा इसकी शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन इस बारे में विद्युत मंडल ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। इसी तरह से मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की वजह से यह मजदूर बुरी तरीके से झुलस गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews