कंजरों के डेरों पर छापा, आबकारी विभाग ने पकड़ी लाखों की कच्ची शराब

कंजरों के डेरों पर छापा, आबकारी विभाग ने पकड़ी लाखों की कच्ची शराब

ग्वालियर।अतुल सक्सेना| लॉक डाउन (LOckdown) में प्रतिबंध के बावजूद हाथ भट्टी की कच्ची शराब (alcohol) बनाने वाले अवैध शराब कारोबारी चोरी छिपे अपना धंधा कर रहे हैं । ऐसे ही अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। असिस्टेंट कमिश्नर आबकारी संदीप शर्मा (Assistant Commissioner Excise sandeep sharma) के मुताबिक विभाग को सूचना मिली थी कि शहरी सीमा से लगे मोहनपुर गाँव के पास कंजरों के डेरों पर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बन रही है और इसे गाँवों में सप्लाई किया जा रहा है।

आबकारी पुलिस (Excise Police) ने यहाँ जब छापा मारा तो यहाँ कोई व्यक्ति तो नहीं मिला लेकिन हजारों लिटर मात्रा में गुड़ लहान मिला जिसे वहीं नष्ट कर दिया गया इसके अलावा पुलिस को यहाँ तैयार हजारों लिटर कच्ची शराब ड्रमों में भरी मिली जिसे विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। असिस्टेंट कमिश्नर आबकारी के मुताबिक जब्त की गई शराब की कीमत करीब 35 लाख है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews