फेल छात्राओं ने रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगा जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु के बंगले का किया घेराव, NSUI उतरी समर्थन में

छात्राओं का कहना हैं कि 1500 स्टूडेंट्स में से 950 स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिन्हें तीन तीन विषयों में फेल किया गया है, इसमें कुछ स्टूडेंट्स भी हैं जो पिछले सेमेस्टर में टॉपर रहे हैं
JU girl students Protest

Gwalior News : जीवाजी विश्वविद्यालय प्रबंधन पर एक बार फिर परीक्षा परिणाम में धांधली का  आरोप लगा है,  विजया राजे सिंधिया गर्ल्स कॉलेज मुरार की सैकड़ों छात्राओं का आरोप है कि उन्हें तीन तीन विषयों में फेल कर दिया गया है जो सम्भव नहीं है। छात्राओं का तर्क है कि अधिकांश को 0 नंबर दिए गए हैं जबकि किसी को 1 और किसी को 2 नंबर दिए गए है ये कैसे हो सकता है? आक्रोशित छात्राओं ने कल धरना दिया लेकिन उन्हें कोई रिस्पोंस नहीं मिला जिससे आक्रोशित होकर आज वे कुलगुरु प्रोफ़ेसर अविनाश तिवारी के बंगले का घेराव करने पहुंच गई, उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया और बंगले के गेट पर धरने पर बैठ गई।  उधर छात्राओं के समर्थन में NSUI भी उतर आई है और चेतावनी दी कि जब तक सही रिजल्ट नहीं आ जाता तब तक आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

सैकड़ों छात्राओं की किया फेल, दिए 0 नंबर, इसमें टॉपर भी  शामिल 

ख़राब रिजल्ट सहित अन्य कई अनियमितताओं को लेकर बदनाम ग्वालियर के जीवाजी विश्व विद्यालय में एक बाद फिर छात्र छात्राएं प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं, इस बार भी मामला रिजल्ट में धांधली से जुड़ा है, विश्व विद्यालय द्वारा 11 सितम्बर को घोषित किये गए बीकॉम फर्स्ट ईयर और बीकॉम सेकण्ड ईयर के रिजल्ट में सैकड़ों की संख्या में छात्राओं को फेल कर दिया गया जबकि ये संभव नहीं हो सकता।

कुलगुरु, कुलसचिव ने नहीं की छात्राओं से मुलाकात  

रिजल्ट देखकर आक्रोशित हुई छात्राएं विश्व विद्यालय पहुंची लेकिन उनसे किसी ने कोई बात नहीं की और वापस कर दिया, कल शुक्रवार को छात्राएं फिर जेयू गई वहां उन्होंने कुलगुरु से मिलने का प्रयास किया कुलसचिव से मिलने का प्रयास किया लेकिन किसी ने भी मुलाकात नहीं की जिससे परेशान होकर छात्राएं धरने पर बैठ गई, शाम को पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर घर वापस भेज दिया।

कल धरने का नहीं मिला रिस्पोंस, आज कुलगुरु के आवास का घेराव 

आज शनिवार को छात्राओं ने फिर कुलगुरु से मुलाकत का प्रयास किया लेकिन आज भी ये संभव नहीं हुआ तो वे कुलगुरु के बंगले के बाहर पहुंच गई और वहां प्रदर्शन कर उन्हें बाहर बुलाने लगीं यहाँ छात्राओं एक समर्थन में एनएसयूआई भी पहुंच गई, और बंगले का घराव कर दिया।

छात्रा का सवाल, केवल सरकारी कॉलेज का रिजल्ट ख़राब होता है प्राइवेट का क्यों नहीं?

फेल छात्राओं में से एक शिवानी ने कहा कि किसी भी स्टूडेंट को जीरो या फिर एव्क दो नंबर कैसे आ सकते हैं, हम यहाँ रिजल्ट के बारे में बात करने आये तो कोई मिलना नहीं चाहता उल्टा हमें भगा देता है ये सब कुलगुरु के कारण हो रहा है, छात्रा ने आरोप लगाया कि केवल सरकारी कॉलेज का ही रिजल्ट ख़राब होता किसी प्राइवेट कॉलेज का रिजल्ट ख़राब नहीं होता क्यों?

NSUI की चेतावनी, किसी भी स्टूडेंट्स का रिजल्ट बिगाड़ा तो परिणाम भुगतना होगा  

उधर NSUI की जीवाजी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष  ईशांत प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि 1500 में से 950 छात्राओं को फेल कर दिया गया है इनमें से 120 को तो जीरो आया है ये सिर्फ धांधली है, छात्र नेता ने कहा कि कुलगुरु अवनाश तिवारी छात्र छात्राओं को धमकाते हैं कि यदि नेतागिरी की तो तुम्हारा रिजल्ट ख़राब कर देंगे, लेकिन वे ध्यान रखें यूनिवर्सिटी के बाहर भी दुनिया है, किसी भी छात्र छात्रा का रिजल्ट बिगाड़ा तो ठीक नहीं होगा

[dgv_vimeo_video id=”1009396245″]

[dgv_vimeo_video id=”1009396400″]

[dgv_vimeo_video id=”1009406687″]

[dgv_vimeo_video id=”1009405578″]

[dgv_vimeo_video id=”1009405636″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews