वास्तु के नाम पर नकली मेंढक थमाकर सवा लाख की ठगी, पुलिस में शिकायत दर्ज

वास्तु के नाम पर नकली मेंढक थमाकर सवा लाख की ठगी, पुलिस में शिकायत दर्ज

ग्वालियर/अतुल सक्सेना| शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने वास्तु दोष निवारण के नाम पर सवा लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शुभांजलिपुरम में कनकलता सिन्हा रहती हैं, उनकी एयर फोर्स स्टेशन के गेट नंबर दो के पास कॉस्मेटिक्स की दुकान है। यहाँ उनके पुराने परिचित संजय सक्सेना का आना जाना था। कारोबार बहुत अच्छा नहीं चल रहा था तो एक दिन संजय ने कहा कि वो वास्तु दोष निवारण के बारे में जानता है। इसलिए कुछ ऐसी चीजें दे देगा जिससे दुकान का वास्तु दोष मिट जायेगा और दुकान चलने लगेगी। संजय से परिचित होने के कारण वे उसकी बातों में आ गई। इसके बाद संजय ने उन्हें 41,000 रुपये में एक नकली मेंढक दिया, बता दें कि फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र के मुताबिक नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें मेंढक को बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इसी बहाने संजय ने कनकलता सिन्हा लगभग सवा लाख में चार मेंढक अलग अलग कीमत के दिये और उन्हें दुकान में रखने को कहा।

कनकलता का आरोप है कि इतने महंगे मेंढक खरीदे जाने और संजय के हिसाब से उन्हें दुकान में रखने के बावजूद कोई लाभ नहीं हुआ। इस बीच संजय ने कनकलता के बेटे का लैपटॉप, कंप्यूटर, पेनड्राइव भी रख ली। जब फायदा नहीं हुआ तो कनकलता ने संजय से पैसे और उनके बेटे ने अपने कंप्यूटर, लैपटॉप, पेनड्राइव मांगना शुरू किया गया तो संजय सक्सेना ने उन्हें धमकाया और एक दिन महिला के बेटे के साथ मारपीट भी की। अपने साथ ठगी का अहसास होने के बाद अब कनकलता ने महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। सीएसपी रवि भदौरिया के मुताबिक मामला पैसे के लेनदेन के विवाद का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू करदी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews