नकली को असली सोना बताकर ज्वेलर्स से 16 लाख की ठगी करने वाले दोनों आरोपी पुलिस ने दबोचे

सुनार विकास जैन ने दोनों व्यक्तियों पर भरोसा कर उनके सोने के बदले 10 लाख 50 हजार रुपये नगद, दो चांदी की करधौनी, दो चांदी के कड़े तथा लगभग 20 ग्राम वजन की दो जोड़ी सोने की झुमकियां दे दीं।
Accused arrested for defrauding jewelers of ₹16 lakh

Accused arrested for defrauding jewelers of ₹16 lakh

ग्वालियर पुलिस की तत्काल कार्रवाई के चलते एक सराफा कारोबारी के साथ ठगी करने वाले आरोपियों को दबोच लिया साथ ही उनके कब्जे से ठगा गया कैश और सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं, शातिर दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं उन्होंने नकली सोने को असली बताकर एक सुनार को बेच दिया था और 16 लाख रुपये की ठगी की थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सदर बाजार मुरार में रहने वाले सराफा कारोबारी विकास जैन ने मुरार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि मुरार सराफा बाजार में उनकी आरके ज्वेलर्स  नाम से  दुकान है , कल 23 जुलाई 2026 को लगभग 11ः30 बजे दो व्यक्ति उनकी दुकान पर आये उन्होंने अपने नाम सुन्दर भोपा एवं रामलाल उर्फ चांदवीर बताए उन्होंने खुद को सोना बेचने वाला बताते हुए सोना खरीदने का अनुरोध किया।

दोनों ने स्वयं को पुश्तैनी सोने के आभूषण बेचने वाला बताते हुए करीब 130 ग्राम वजनी सोने के जेवर बेचने की बात कही। जब उनके सामान की जाँच की गई तो उसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये निकली, दोनों व्यक्तियों ने 10 लाख 50 हजार रुपये नगद तथा शेष राशि के बदले सोने-चांदी के आभूषण लेने की सहमति व्यक्त की और फिर लेकर चले गए। सुनार विकास जैन ने दोनों व्यक्तियों के जाने के बाद जब फिर से उनके सोने की ठीक से जाँच की तो उसके होश उड़ गए वो नकली था।

घटना के तुरंत बाद एक आरोपी पकड़ा दूसरा भी गिरफ्तार 

विकास जैन की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी शुरू की सीसीटीवी खंगाले और कल शाम ही आकाशवाणी चौराहे के पास आरोपी सुन्दर भोपा को पकड़ लिया जबकि उसका साथी रामलाल उर्फ चांदवीर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया और भोपा से पूछताछ शुरू की।  उसके दूसरे साथी की तलाश की गई तो आरोपी रामलाल उर्फ चांदवीर को सात नम्बर चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से ठगी गई रकम और जेवर बरामद 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 50 हजार रुपये नगद, 5.5 लाख रुपये का सोना चांदी का सामान जिसमें 2 जोड़ी झुमकी 20 ग्राम, 2 करधौनी 400 ग्राम एवं 2 कड़े चांदी के 500 ग्राम के जब्त्त कर लिए। पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ कर रही है, दोनों आरोपी अलवर राजस्थान के रहने वाले हैं पुलिस उनसे ग्वालियर में उनका ठिकाना तलाश रही है और इस बात की तस्दीक कर रही हिया कि कहीं ये कोई गिरोह तो नहीं है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews