ऊर्जा मंत्री के गृह जिले में बिजली कनेक्शन काटने का फर्जी मैसेज, MPCCI के पत्र पर अधिकारियों ने की पुलिस में शिकायत

ऊर्जा मंत्री के गृह जिले में बिजली कनेक्शन काटने का फर्जी मैसेज, MPCCI के पत्र पर अधिकारियों ने की पुलिस में शिकायत

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) के गृह जिले ग्वालियर के बिजली उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बिजली की बकाया राशि जमा करने और नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी का मैसेज पहुँच रहा है। मैसेज की शिकायत सामने आने के बाद ये फर्जी निकला। जब इसकी शिकायत मप्र चेंबर कॉमर्स ने ने बिजली कंपनी के अधिकारियों से की तब उनकी नींद खुली।

मप्र चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मानसेवी सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल के पास जब कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत पहुंची तो उन्होंने अपने स्तर पर इसकी पड़ताल की और फिर बिजली कंपनी के आला अधिकारियों को इसके संबंध में पत्र लिखा।

ये भी पढ़ें – चुनावों से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, सवा लाख की अवैध शराब जब्त

डॉ प्रवीण अग्रवाल का पत्र पहुँचने के बाद मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी लिमिटेड ग्वालियर के महा प्रबंधक (शहर वृत्त) ने इसकी जांच के लिए ग्वालियर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। पत्र में उस मैसेज को भी लिखा गया है जो उपभोक्ताओं के पास पहुँच रहा है।

ये भी पढ़ें – MP Urban Body Elections : 6 कर्मचारी निलंबित, तीन के निलंबन प्रस्ताव भेजे

MPCCI ग्वालियर के मानसेवी सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल ने उपभोक्ताओं से सावधान और सजग रहने की अपील करते हुए ऐसे किसी भी मैसेज पर रिप्लाई नहीं देने की अपील की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews