एक परिवार ने सट्टे को बनाया फैमिली बिजनिस, पुलिस का एक्शन, हथियार सहित लाखों रुपये बरामद

एक परिवार ने सट्टे को बनाया फैमिली बिजनिस, पुलिस का एक्शन, हथियार सहित लाखों रुपये बरामद

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर की कंपू थाना पुलिस (Gwalior Police)  ने एक ऐसे परिवार के खिलाफ कार्यवाही की है जिसने सट्टा खिलाना  पारिवारिक व्यवसाय बना रखा है। पुलिस की दबिश के बावजूद ये परिवार बच कर निकल जाता था, पिछली बार तो पुलिस पर हमला भी कर दिया था लेकिन इस बार पुलिस ने इस परिवार पर दबिश देते हुए लाखों रुपये नगद, लाखों की पर्चियां, तीन पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

सीएसपी विजय भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपू थाना क्षेत्र में गुल्लो बाई ने सट्टे को पारिवारिक व्यवसाय बना लिया था, ये परिवार लम्बे समय से ये गैरकानूनी काम कर रहा है। पिछली बार दबिश के दौरान इस परिवार ने  पुलिस टीम पर हमला किया था।

ये भी पढ़ें – जबलपुर लोकायुक्त का एक्शन, 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि आज इनके खिलाफ योजना बनाकर पुलिस ने दबिश दी जिसमें गुल्लो बाई की बेटी गीता, गीता का पति सुरेश बाथम, गीता की बेटी नेहा, गीता का बेटा विक्कू और एक अन्य विशाल मौके पर मिले जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मौके से 5 लाख 60 हजार रुपये नगद, लाखों रुपये के सट्टे के कारोबार की पर्चियां मिली।

ये भी पढ़ें – Breaking News : ऑस्ट्रेलियाई महान गेंदबाज शेन वॉर्न का 52 वर्ष की उम्र में निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

पुलिस ने जब तलाशी ली तो पुरुषों के कब्जे से 32 बोर अवैध पिस्टल और कट्टे मिले और जिंदा राउंड भी मिले। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

[dgv_vimeo_video id=”684667907″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews