हाथरस की घटना के विरोध में लोसपा गांधी जयंती पर करेगी उपवास

हाथरस की घटना के विरोध में लोसपा गांधी जयंती पर करेगी उपवास

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। उत्तरप्रदेश के हाथरस में बालिका के साथ हुए अमानवीय कृत्य के बाद से देश में गुस्सा है। देश का हर संजीदा नागरिक दोषी दरिंदों को फांसी दिलाकर पीड़िता को न्याय दिलाना चाहता है। राजनैतिक दल भी इस घटना के विरोध में अपने अपने तरीके से विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को सामूहिक उपवास करेगी।

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव जयंत सिंह तोमर ने हाथरस की दलित बालिका के साथ हुई घटना की घोर निंदा करते हुए कहा है कि लोसपा फास्ट ट्रेक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को सजा देने, जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने व प्रभावित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग करती है।
उन्होंने बताया कि बालिका को न्याय दिलाने के उद्देश्य से लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक रघु ठाकुर के निर्देश पर प्रदेश भर में सभी पार्टी कार्यकर्ता इस पाशविक कृत्य के विरोध में दी अक्टूबर गांधी जयंती पर सामूहिक उपवास रखेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews