पिता ने लॉकडाउन में बाहर खेलने से किया मना, नाराज बेटे ने लगा ली फांसी

पिता ने लॉकडाउन में बाहर खेलने से किया मना, नाराज बेटे ने लगा ली फांसी

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| कोरोना (Corona) महामारी से बचने के लिए लॉक डाउन (Lockdown) का पालन करना सभी शहरवासियों की जिम्मेदारी है लेकिन इसी जिम्मेदारी का पालन कराने के कारण एक पिता ने मासूम को खो दिया। एक नाबालिग ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली कि उसके पिता ने उस बाहर खेलने पर डांट दिया था और कोरोना के कारण घर से बाहर खेलने से मना कर दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की सूर्य विहार कॉलोनी में नवल किशोर राठौर किराना व्यवसायी हैं ।घर के पास ही उनकी दुकान है। लॉक डाउन के चलते दुकान बंद है और सब लोग घर में ही हैं बीते रोज उनका 15 वर्षीय बेटा राज घर के बाहर खेल रहा था पिता ने कोरोना के कारण घर में रहने और बाहर खेलने से मना किया। जब राज नहीं माना तो पिता नवल किशोर ने उसे डांट दिया। पिता की डांट के बाद राज घर में आया और अपने कमरे में चला गया। शाम के समय जब पिता ने उसे आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। जब उसे देखने कमरे में गए तो कमरा अंदर से बंद था। । खिड़की से झांकने पर मालूम पड़ा कि राज फांसी पर लटका है। पिता ने अन्य लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और राज को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर भागे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, डॉक्टर ने राज को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews