
Gwalior Fire News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल, शहर में व्यापार मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें अचानक से आग लग गई। आनन- फानन में लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी। वहीं, मौके पर आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। इधर, आगजनी की खबर सुनते ही मेला प्राधिकरण प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचा। इस दौरान आग की लपटों ने कई दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही, हादसे में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है।
[dgv_vimeo_video id=”794023947″]
दुकानें जलकर खाक
दरअसल, इस आगजनी की घटना में सात हैंडलूम, तीन स्टेशनरी की दुकानें जलकर खाक हो चुकी है। इस घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मामले को लेकर पीड़ित दुकानों का कहना है कि, मेला प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं दी गई थी। जिसके कारण इतनी बड़ी घटना घटित हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”794024131″]
जांच में जुटी पुलिस
इधर, आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। दुकानदार अपने सामानों की सुरक्षा करने की कोशिश में जुट गए लेकिन सबकुछ जलकर राख हो गया। फिलहाल, पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है।
[dgv_vimeo_video id=”794024272″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

