Gwalior News : पेट्रोल पंप के टेंक में भड़की आग, स्टाफ ने पाया काबू, बाइक सवार घायल, बड़ा हादसा टला

बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना से कुछ समय पहले ही पेट्रोल टेंकर खाली किया गया था जो वहीं खड़ा था। बहरहाल झुलसे आसिफ खान को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत स्थिर है।  
Fire in Shinde ki Chhawni petrol pump tank Gwalior

Fire in Shinde ki Chhawni petrol pump tank Gwalior

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक पेट्रोल पंप के पेट्रोल टेंक में आग लग गई, आग लगते ही वहां मौजूद स्टाफ ने समझदारी और फुर्ती दिखाते हुए अग्निशामक यत्रों से आग पर फोम छिड़ककर काबू पाया, घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, आग से उसका शरीर झुलस गया है इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

ग्वालियर शहर के भीड़ भरे बाजार शिंदे की छावनी में कांग्रेस कार्यालय से सटे हुए इंडियन आयल के पट्रोल पंप पर आज बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई, आग लगते ही  वहां हडकंप मच गया, लोग डर गए लेकिन पेट्रोल पंप के स्टाफ नहीं घबराया और उसने वहां रखे अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) उठाये और आग पर काबू करने के प्रयास किये।

स्टाफ फुर्ती नहीं दिखाता तो हो सकता था बड़ा हादसा 

स्टाफ ने पेट्रोल पंप में रखे फोम एक्सटिंग्विशर से लगातार आग पर छिड़काव किया और उसपर काबू किया, स्टाफ ने जो समझदारी दिखाई आसपास के लोग अब उसकी तारीफ कर रहे हैं वर्ना यहाँ बड़ा हादसा हो सकता था । क्योंकि शिंदे की छावनी में जहाँ ये पेट्रोल पंप स्थित है वो बहुत घना इलाका है, आसपास ऑटोमोबाइल की दुकाने है दो पहिया वाहन सुधारने वाली दुकाने हैं जहाँ डीजल पेट्रोल भी मौजूद रहता है इसके अलावा यहाँ रहवासी क्षेत्र भी है यदि कोई हादसा होता तो परिणाम गंभीर हो सकते थे।

पेट्रोल पंप मालिक ने बताई आग लगने की वजह 

पेट्रोल पंप मालिक हर्ष खंडेलवाल के मुताबिक घटना उस समय हुई जब एक व्यक्ति अपनी बाइक में पेट्रोल भरवा रहा था उसकी बाइक से एक चिंगारी निकली जो पास में ही स्थित पेट्रोल टेंक में चली गई, जिससे आग लग गई, लेकिन हमारे स्टाफ ने यहाँ मौजूद अग्निशामक यंत्रों (फोम एक्सटिंग्विशर) से आग पर काबू पा लिया, उन्होंने बताया कि घटना में उस व्यक्ति की गाड़ी जल गई और वो झुलस गया उसका नाम आसिफ खान बताया गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना से कुछ समय पहले ही पेट्रोल टेंकर खाली किया गया था जो वहीं खड़ा था। बहरहाल झुलसे आसिफ खान को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत स्थिर है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews