सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री के होटल में भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री के होटल में भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये सिंधिया समर्थक पूर्व खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के होटल ऋतुराज में आज तड़के आग लग गई। मंत्री के होटल में आग की सूचना जैसे ही फायर ब्रिगेड अमले को मिली वहाँ हड़कंप मच गया। तत्काल एक के बाद एक गाड़ियां रवाना की गई।

आग की सूचना मिलते ही पुरानी छावनी थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा और अपने स्तर से होटल स्टाफ के साथ आग पर काबू करने का प्रयास करने लगा। थोड़ी देर बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग होटल के रेस्टॉरेंट में लगी थी। लकड़ी और फ़ोम का फर्नीचर होने के कारण आग ने जल्दी ही बड़ा रूप ले लिया। लेकिन पांच छह गाड़ियों ने पानी फेंककर आग पर काबू किया।

सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन भी होटल ऋतुराज पहुँच गए। अच्छी बात ये रही कि आग में कोई जन हानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। होटल का संचालन पूर्व मंत्री तोमर के छोटे भाई सतेंद्र सिंह तोमर बबलू करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews