पांच दिन बाद फिर डबल सेंचुरी, मंगलवार को सामने आये 207 पॉजिटिव

पांच दिन बाद फिर डबल सेंचुरी, मंगलवार को  सामने आये 207 पॉजिटिव

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| कोरोना (Corona) संक्रमण पर रोक लगाने के लिए जिले में किये जा रहे सरकारी प्रयास उतने सफल नहीं हो पा रहे जितनी प्रशासन को उम्मीद है। यहाँ लगातार मरीजों का आंकडा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार 8 सितंबर को जारी हेल्थ रिपोर्ट में पांच दिन बाद एक बार फिर से दो सौ का आंकड़ा पार हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में मंगलवार को 207 पॉजिटिव मरीज सामने में। इससे पहले 3 सितंबर गुरुवार को 208 पॉजिटिव मरीज सामने आये थे। मंगलवार को जारी हेल्थ रिपोर्ट (Health Report) के मुताबिक 1048 सेम्पलों की जाँच की गई जिसमें 207 पॉजिटिव मरीज सामने आये। वहीं 152 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में जिले में 1784 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक नये 207 पॉजिटिव मरीज मिलाकर कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6807 हो गई है। मंगलवार की रिपोर्ट में एक मरीज की मौत की भी जानकारी दी गई है। इन मौतों के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकडा 73 हो गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते जिले में एक्टिव कंटेंनमेंट् क्षेत्रों की संख्या 629 हो गई है।

लगातार बढ़ रहा है पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा

गौरतलब है कि ग्वालियर में पिछले कुछ दिनों से पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। 29 अगस्त को पहली बार आंकड़ा दो सौ के पार हुआ था। इस दिन 224 पॉजिटिव मरीज सामने आये। उसके अगले दिन 30 अगस्त को फिर 206 पॉजिटिव मरीज सामने आये, 31अगस्त को 197 पॉजिटिव मरीज मिले। इसके बाद 01 सितंबर को थोड़ी राहत मिली और 108 पॉजिटिव मरीज आई। लेकिन अगले ही दिन 02 सितंबर को फिर 248 पॉजिटिव मरीज सामने आये, 03 सितंबर को फिर 208 पॉजिटिव मरीज मिले, 4 सितंबर को थोड़ी राहत मिली और आंकड़ा 153 था, ,05 सितंबर को आंकड़ा और नीचे यानि 136 पर आ गया, 06 सितंबर को आंकड़ा थोड़ा ऊपर गया और पॉजिटिव मरीजों की संख्या 188 हो गई। 07 सितंबर को 174 मरीज सामने आये और 08 सितंबर को ये बढ़कर 207 हो गया। लगातार बढ़ती पॉजिटिव मरीजों की संख्या के बाद प्रशासन की चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews