लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा पर बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, 100 प्रतिशत इच्छा है, पार्टी छोड़कर जाने वालों पर कही बड़ी बात

Gwalior News, Dr Govind Singh

Gwalior News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का कहना हैं कि वे लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं , पार्टी जहाँ से उन्हें उम्मीदवार बनाएगी वहां से लड़ेंगे, उन्होंने कांग्रेस छोड़ कर जाने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग होते हैं जो बिना कोई काम किये सबकुछ पा लेना चाहते हैं लेकिन वे जहाँ जा रहे हैं वहां भी कुछ नहीं कर पाएंगे।

बोले डॉ गोविंद सिंह 100 प्रतिशत लोकसभा लड़ना चाहता हूँ 

लोकसभा चुनाव की हालाँकि अभी घोषणा नहीं हुई है लेकिन नेताओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जतानी शुरू कर दी है, मध्य प्रदेश कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ विधायक रहे पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, इस बार विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले डॉ गोविंद सिंह ने ग्वालियर में पत्रकारों से कहा कि वे 100 लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं, पार्टी जहाँ से उन्हें टिकट देगी वे चुनाव लड़ेंगे।

जिनका चरित्र ठीक नहीं वे ही कांग्रेस छोड़कर जा रहे 

विधानसभा चुनाव हारने पर मनोबल टूटने के सवाल पर डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि मनोबल क्यों टूटेगा, हम तो संघर्ष करने वाले व्यक्ति हैं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में जाने वाली खबरों के सवाल पर गोविंद सिंह ने कहा कि कमलनाथ जी  ने कभी भी भाजपा में जाने का नहीं कहा, कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं के सवाल पर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग धरातल में नहीं हैं जिन लोगों का चरित्र ठीक नहीं है वे लोग बिना काम के वैतरणी पार करना चाहते है, लेकिन जो तैरना नहीं जानते वह वहां भी जाकर डूबेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”915061403″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews