MP PSC Exam की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी, निःशुल्क यूनिट मॉक टेस्ट 1 अप्रैल से

MPPSC

MP PSC Exam Free Unit Mock Tests : एमपी पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ये खबर बहुत काम की खबर है, उनके लिए निःशुल्क यूनिट वाइज मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है, बस उन्हें इसके लिए पंजीयन कराना होगा, पूरी जानकारी नीचे खबर में आप पढ़ सकते हैं ….

1 अप्रैल से शुरू होंगे निःशुल्क यूनिट वाइज मॉक टेस्ट

ग्वालियर के केन्द्रीय पुस्तकालय (Gwalior Central Library) में एक अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा (MP PSC Exam)  की तैयारी कराए जाने के उद्देश्य यूनिट वाइज मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इस मॉक टेस्ट में शामिल होने के लिये सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार तक अपना पंजीयन पुस्तकालय में आकर कराना होगा।

मॉक टेस्ट में शामिल होने के लिए पंजीयन जरूरी 

बताया गया है कि पंजीकृत छात्रों को ही मॉक टेस्ट में शामिल किया जाएगा। यह मॉक टेस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में बी वी अग्निहोत्री (सेवानिवृत्त उपायुक्त मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा) का सहयोग लिया जा रहा है।

ऐसा रहेगा मॉक टेस्ट का शेड्यूल 

मॉक टेस्ट की समय सारणी के तहत 1 अप्रैल को मध्य प्रदेश का इतिहास, संस्कृति एवं साहित्य व भारत का इतिहास, 8 अप्रैल को भारत का इतिहास और मध्य प्रदेश का भूगोल, 15 अप्रैल को राज्य की संवैधानिक व्यवस्था, भारत का संविधान, शासन प्रणाली एवं अर्थव्यवस्था व राज्य की अर्थव्यवस्था, 22 अप्रैल को विज्ञान एवं पर्यावरण और अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएँ, 29 अप्रैल को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक संवैधानिक/सांविधिक संस्थाएँ एवं 6 व 13 मई को फुल लेंथ टेस्ट होगा।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews