
Gwalior News : ग्वालियर में रविवार की रात सरेराह बीच बाजार दो गुटों में गैंगवार हो गया दोनों तरफ से फायरिंग की गई जिसमें एक युवक घायल हो गया, युवक के सिर में गोली लगी है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह है मामला
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में आज रविवार की राज मयूर मार्केट में गोलियां चल गई। दो गुटों के बीच गैंग वार हो गया। दोनों तरफ से गोलियां चली, गोलियों की आवाज से मार्केट में दहशत फैल गई, कई गाड़ियों को नुकसान हुआ, इसी दौरान एक युवक अर्जुन तोमर घायल हो गया।
[dgv_vimeo_video id=”888453092″]
[dgv_vimeo_video id=”888453524″]
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके सिर में धंसी गोली को निकालने डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर में ले गए हैं, एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि दो गुटों के बीच फायरिंग हुई है, दो आरोपी नामजद सामने आये हैं जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों में पुरानी रंजिश भी सामने आई है, आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी सामने आये हैं, घायल को भर्ती किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”888452523″]
