MP महिला हॉकी एकेडमी के खाते में आएंगे एक ही टूर्नामेंट के गोल्ड और सिल्वर मेडल, पढ़ें पूरी खबर

MP महिला हॉकी एकेडमी के खाते में आएंगे एक ही टूर्नामेंट के गोल्ड और सिल्वर मेडल, पढ़ें पूरी खबर

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट। एमपी महिला हॉकी एकेडमी ( MP Women’s Hockey Academy) की खिलाड़ी लगातार प्रदेश का नाम रोशन कर रहीं हैं। इस बार ये एक नया कीर्तिमान रचने जा रही हैं जब एक ही टूर्नामेंट का गोल्ड और सिल्वर मेडल मप्र हॉकी एकेडमी के खाते में आएगा। मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और खेल मंत्री ने इस उपब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी है।

उदयपुर में खेली जा रही ऑल इंडिया इंटर जोनल महिला हॉकी टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की दो टीमों ने स्थान बनाया है।  दोनों ही टीमें मप्र राज्य महिला हॉकी एकेडमी की हैं और ग्वालियर (Gwalior News) की है। टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली टीमें हैं आईटीएम विश्व विद्यालय ग्वालियर और जीवाजी विश्व विद्यालय ग्वालियर की। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल रविवार को खेला जायेगा।

ये भी पढ़ें – Video : एक बार फिर सिंधिया का अलग अंदाज, देखें किससे कराया कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने मध्य प्रदेश की बेटियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है उन्होंने कहा आपने इतिहास रच दिया बेटियों।  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr Narottam Mishra)  ने खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के ट्वीट को री ट्वीट करते हुए लिखा – शाबास बेटियों , वंदनीय है आपका कौशल।

ये भी पढ़ें – MP : सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, 43 लाख को मिलेगा लाभ, शासकीय योजना में तेजी के होंगे प्रयास

उधर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Sports Minister Yashodhara Raje Scindia) ने हॉकी एकेडमी की इस उपलब्धि पर उत्साहित होकर ट्वीट किया है।  यशोधरा राजे ने लिखा – वाह बेटियों नाज़ है मुझे आप सब पर। आईटीएम विश्व विद्यालय ग्वालियर और जीवाजी विश्व विद्यालय ग्वालियर की बेटियों ने राजस्थान के उदयपुर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर जोनल महिला हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब एक ही अकादमी की दो टीमों को स्वर्ण व रजत पदक मिलेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews