अच्छी खबर: पुलिसकर्मी परिवारों के 450 सदस्यों का परीक्षण, कोई नहीं निकला संदिग्ध

अच्छी खबर: पुलिसकर्मी परिवारों के 450 सदस्यों का परीक्षण, कोई नहीं निकला संदिग्ध

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

लॉकडाउन में दिन रात ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी और उनके परिजन इस समय सबसे ज्यादा चिंतित है। इनकी चिंता को समझते हुए शहर के हजीरा थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने अपने थाने के स्टाफ और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में अपोलो हॉस्पिटल की डॉ कल्पना यादव द्वारा थाना हजीरा स्टाफ एवं थाना परिसर में बने शासकीय आवासों में रह रहे लगभग 450 पुलिस कर्मचारी एवं उनके परिवारों का टेस्ट किया गया।

डॉ कल्पना ने कोरोना को देखते हुए सभी के टेंप्रेचर सहित बुनियादी चेक अप किये और खुशी की बात ये रही कि ना तो कोई पुलिसकर्मी और ना ही उनके परिवार का कोई सदस्य कोरोना संदिग्ध निकला। डॉ कल्पना ने शिविर में पहुंचे लोगों को सलाह दी कि वे भीड़ भाड़ से बचें, जब ज्यादा जरूरत हो तभी घर से बाहर निकले।

गौरतलब है कि 21 दिन के लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन के साथ साथ पुलिस प्रशासन की है। इसके लिए पुलिस को फील्ड में भारी मशक्कत कर रही है। पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी दिन रात फील्ड में रहकर लोगों को घर में सुरक्षित रहने के लिए कह रहे है। इसके अलावा पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भरपूर फायदा उठा रही है। पुलिस के आला अधिकारी सोशल मीडिया पर पोस्टर पोस्ट कर रहे हैं और इसमें स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक और प्रेरित कर रहे हैं।

ग्वालियर रेंज के आईजी(एडीजीपी) राजाबाबू सिंह ने अपने फोटो के साथ एक पोस्टर सेंड किया हैं जिसमें उन्होंने लिखा “कोरोना वायरस से ना घबराएं, खुद बचें और सबको बचाएं”। इसे साथ ही उन्होंने पुलिस कैप, डॉक्टर का इस्टेथोस्कोप और सफाईकर्मी की झाड़ू का चित्र बनाकर उस पर सेल्यूट लिखा है।

आई जी के पोस्ट के अलावा एसपी नवनीत भसीन भी लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने अपने फोटो के पोस्टर के साथ लिखा है “हाथ धोना, जिंदगी से हाथ धोने से बेहतर है, एहतियात करें,क्योंकि एहतियात इलाज से बेहतर है” एक अन्य पोस्ट में एसपी ने लिखा कि “घर में रहना, आईसीयू में रहने से बेहतर है” एहतियात करें, क्योंकि एहतियात इलाज से बेहतर है”। ” घर में रहें, सुरक्षित रहें”। पुलिस की इस मुहिम को लोग बहुत सराह रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews