बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छा मौका, 29 नवंबर को छह कंपनियां करेंगी भर्ती, पढ़ें ये खबर

रोजगार

Gwalior News : बेरोजगार युवाओं (unemployed youth) को रोजगार (employment) उपलब्ध कराने के लिए शिवराज सरकार हर जिले ने रोजगार मेले यानि प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कर रही है, जिसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इस बार ग्वालियर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छह कंपनियां युवाओं की भर्ती करेंगी।

आपको बता दें कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश निर्माण के अंतर्गत 29 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर ग्वालियर में रोजगार मेला (प्लेसमेंट ड्राइव) का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 6 कंपनियों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्लेसमेंट ड्राइव सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरोजगार आवेदक अपना रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र एवं बायोडाटा के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार मेले में जिन कंपनियों के द्वारा भर्ती की जा रही है। उनमें यूरिका फोर्ब्स ग्वालियर, रॉयल मोटर्स ग्वालियर, राउण्ड द क्लॉक ग्वालियर, पुखराज हैल्थ केयर ग्वालियर, आमदनी प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद एवं प्रमिका लाईफ इंश्योरेंस ग्वालियर शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में सेल्स प्रतिनिधि, ट्रेनी, कस्टमर मैनेजर, सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, पैकर्स, फिटर के साथ ही सेल्स मार्केटिंग के पदों पर भर्ती की जायेगी। इच्छुक बेरोजगार युवक रोजगार मेले में उपस्थित होकर मेले का लाभ उठा सकते हैं।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews