गोविंद सिंह ने फिर दिया अनूप मिश्रा को ऑफर, बोले- उनकी दुर्दशा मुझसे देखी नहीं जा रही, सीएम शिवराज रहे निशाने पर

गोविंद सिंह ने फिर दिया अनूप मिश्रा को ऑफर, बोले- उनकी दुर्दशा मुझसे देखी नहीं जा रही, सीएम शिवराज रहे निशाने पर

Congress launched “Nari Samman Yojana” in MP : पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज “नारी सम्मान योजना” को लॉन्च कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की “लाड़ली बहना योजना” को सीधी चुनौती दी है। कांग्रेस ने “नारी सम्मान योजना” के तहत उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये और मात्र 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है, आज से कांग्रेस ने योजना के फॉर्म भरवाना शुरू कर दिए हैं। योजना लॉन्च होने के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उनके निशाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की सरकार रही।

ग्वालियर में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस की, प्रेस कांफ्रेंस में विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक सुरेश राजे , महापौर डॉ शोभा सतीश सिकरवार, ग्वालियर प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान , जिला अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

डॉ गोविंद सिंह ने शिवराज कैबिनेट द्वारा आज प्रदेश के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों से संबंद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के 2 लाख रुपए तक के 11.19 लाख डिफॉल्टर किसानों के ऊपर बकाया ब्याज की राशि 2123 करोड़ रुपये माफ करने के लिए ब्याज माफी योजना को मंजूरी देने के निर्णय के सवाल पर कहा कि मैं सहकारिता मंत्री रहा हूँ, उस समय प्रदेश के सहकारी बैंकों की स्थिति अच्छी थी लेकिन शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार ने सहकारिता अन्दोलन को बर्बाद कर दिया। गौरतलब है कि आज जिस किसान ब्याज माफ़ी योजना कैबिनेट ने मंजूरी दी है उसमें वे किसान भी शामिल हैं, जिन्होंने कर्ज माफी के लिए कमल नाथ सरकार में आवेदन किया था, लेकिन उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिल सका और वे डिफ़ॉल्टर हो गए।

[dgv_vimeo_video id=”825074807″]

पत्रकारों ने जब डॉ गोविंद सिंह से पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा द्वारा उनका ऑफर ठुकराए जाने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वे मेरे पुराने मित्र हैं, पार्टी ने उन्हें कोने में पटक दिया है उनकी दुर्दशा मुझसे देखी नहीं जा रही थी इसलिए ऑफर दिया, मैं फिर अपने मित्र को ऑफर दे रहा हूँ, वैसे जिसकी अटकी पड़े वो हमारे यहाँ आये हम क्यों बुलाएँ, जैसे दीपक जोशी आये कोई भी आये उसे भी एडजेस्ट करेंगे। पत्रकारों ने जब ये कहा कि अनूप मिश्रा तो ग्वालियर दक्षिण से टिकट मांग रहे हैं लेकिन ग्वालियर दक्षिण के विधायक प्रवीण पाठक तो आपके पास बैठे हैं , तो गोविंद सिंह ने कहा कि अनूप मिश्रा पहले आयें तो, सदस्यता तो लें उन्हें किसी भी सीट से लडवा देंगे , भिंड जिले की किसी भी सीट में मैं चुनाव लड़वा दूंगा, ये थोड़ी संभव है कि प्रवीण पाठक की जगह पार्टी उनको टिकट देगी।

[dgv_vimeo_video id=”825074117″]

पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को सभी मोर्चों पर विफल सरकार बताया, उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है, इस बार कांग्रेस की ही सरकार मध्य प्रदेश में बनेगी और बहुमत से बनेगी जो पूरे पांच साल चलेगी।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews