12 प्रतिशत ब्याज के लालच में कर दिया लाखों रुपये का इन्वेस्टमेंट, सामान समेटकर कंपनी फरार, न्यायालय के आदेश पर मैनेजर सहित पांच लोगों पर FIR

जब नियम अनुसार एफडी का समय पूरा होने का आया तो वे पैसे लेने कंपनी के ऑफिस गए लेकिन वहां जाने पर मालूम चला कि कंपनी अपना तामझाम समेटकर फरार हो गई है ।
Gwalior Police Station

Gwalior Police Station

Gwalior News : ग्वालियर में एक कंपनी द्वारा लोगों को मोटा ब्याज देने का लालच देकर लाखों रुपये का इन्वेंस्टमेंट कराया लेकिन जब समय पूरा होने पर लोग कंपनी से पैसा मांगने पहुंचे तब तक कंपनी ऑफिस में ताला डालकर फरार हो चुकी थी, परेशान लोग पुलिस के पास गए लेकिन कोई नहीं मिली जिसके बाद उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी और फिर अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कंपनी के मैनेजर सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर थाना क्षेत्र के तुलसी बिहार निवासी रामबाबू अग्रवाल, रानी अग्रवाल और गुंजन अग्रवाल ने शिकायत की है कि वर्ष 2014 में उनके पास अशोक कुमार गुप्ता आए थे और बताया था कि वह रिलायबल मल्टी मैनेजेरियल सर्विसेज लिमिटेड में काम करते हैं और उनकी कंपनी में वह इन्वेस्ट करते हैं तो कंपनी उन्हें 12 प्रतिशत ब्याज का लाभ देगी।

एफडी पूरी होने पर पहुंचे ऑफिस, कंपनी के लोग फरार 

उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर व मैनेजर नरेश रहेजा, संजय कर्माकर, असीम बसु की बातों में आकर कंपनी में लाखों रुपये जमा कराए थे, अब जब नियम अनुसार एफडी का समय पूरा होने का आया तो वे पैसे लेने कंपनी के ऑफिस गए लेकिन वहां जाने पर मालूम चला कि कंपनी अपना तामझाम समेटकर फरार हो गई है।

पुलिस ने नहीं की एफआईआर, कोर्ट पहुंचे पीड़ित 

ठगी का शिकार पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की और कोई मदद भी नहीं की, परेशान पीड़ित लोगों ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद न्यायालय ने मामला दर्ज कर कार्रवाई के लिए निर्देश पुलिस को दिए। न्यायालय का आदेश मिलने के बाद  पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

मैनेजर सहित पांच लोगों पर एफआईआर 

ग्वालियर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि व्यवसायी की शिकायत फरार ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, उन्हें 12 प्रतिशत ब्याज का लालच दिया गया था जिसके झांसे में आकर उन्होंने लाखों रुपये उस कंपनी में इन्वेस्ट किये, इस मामले में मैनेजर सहित पांच लोगों पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है उनकी तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”1010519243″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews