क्रिश्चियन बन जाओ एक एक लाख रुपये मिलेंगे…धर्म बदलने जा रहे 18 हिंदुओं को GRP ने पकड़ा, कई और लालच भी दिए

पातालकोट एक्सप्रेस से उतारे गए लोगों से जब जीआरपी ने पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि वि छिंदवाड़ा में रहते है गरीब मजदूर हैं, हमसे कुछ लोगों ने कहा तुम्हें एक एक लाख रुपये मिलेंगे बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाएंगे तो सब हम लालच में आ गए और हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए तैयार हो गए।
Gwalior GRP

MP conversion GRP : मध्य प्रदेश में हिन्दुओं को ईसाई बनाने का धंधा तेजी से चल रहा है, धर्मान्तरण के लिए प्रेरित करने वाले गिरोह के लोग आदिवासी ग्रामीण अंचलों में जाकर गरीब हिन्दुओं को पैसे का लालच देकर उनक धर्म बदलवा रहे हैं, ऐसे ही 18 हिन्दुओं को जी आरपी ने ट्रेन से पकड़ा है जो हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई बनने जा रहे थे।

मध्य प्रदेश जीआरपी ने रुपये, बच्चों को अच्छी स्कूली शिक्षा और विदेश में नौकरी कराने के लालच पर धर्म बदलने  जा रहे 18 हिन्दुओं को पातालकोट एक्सप्रेस से पकड़ा है गरीब और मजदूर वर्ग के इन लोगों को छिंदवाड़ा जिले से धर्मांतरण कराने के लिए पंजाब के जालंधर की एक चर्च ले जाया जा रहा था। 

शासकीय रेलवे पुलिस को बजरंग दल के सदस्यों ने सूचना दी थी कि छिंदवाड़ा से बड़ी संख्या में गरीब और आदिवासी वर्ग के हिन्दुओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए पातालकोट एक्सप्रेस से ले जाया जा रहा है, ग्वालियर जीआरपी ने इस सूचना  को तत्काल सर्कुलेट किया।

बासौदा में 12, बीना में दो यात्रियों को पकड़ा  

जीआरपी एक्टिव हुई और जब ट्रेन गंज बासौदा स्टेशन पहुंची तो उसकी चैकिंग की गई, जीआरपी को ट्रेन में 12 यात्री मिले जो धर्मांतरण करने जा रहे थे पुलिस ने इन्हें उतार लिया इसी तरह बीना में भी जीआरपी ने ट्रेन की चैकिंग की यहाँ जीआरपी को 2 यात्री मिले जिन्हें उतार लिया गया।

ग्वालियर GRP ने S 2 कोच से तीन यात्री उतारे  

इसके बाद जब पातालकोट एक्सप्रेस ग्वालियर पहुंची तो जीआरपी ने कोच की चैकिंग शुरू की सूचना थी कि एस 2 कोच में ऐसे लोग बैठे है, पुलिसकोच में पहुंची और तीन लोगों से शक की बिनाह पर पूछताछ की तो निशाना सही लगा यही वो हिन्दू थे जो ईसाई धर्म अपनाने पंजाब जा रहे थे।

एक लाख रुपये, क्रिश्चियन स्कूल में पढ़ी, विदेश में नौकरी, धर्म बदलने के लिए ये लालच 

पुलिस ने जब इन लोगों से थाने में पूछताछ की तो इन्होंने कहा साहब हम गरीब लोग हैं हमसे कहा गया कि हिन्दू धर्म छोड़ दो तुम्हें एक एक लाख रुपये देंगे बच्चों को अच्छे क्रिश्चियन स्कूल में पढ़ाएंगे और उन्हने विदेश में नौकरी करने भेजेंगे, ग्वालियर जीआरपी तीनों लोगों को गंजबासौदा जीआरपी के पास भेज दिया है अब वो ही इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”1065455821″]

[dgv_vimeo_video id=”1065453095″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews