पटाखा मार्केट में GST का छापा, व्यापारियों में हड़कंप, दुकानें बंद कर भागे

पटाखा मार्केट में GST का छापा, व्यापारियों में हड़कंप, दुकानें बंद कर भागे

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। दिवाली से पहले आज GST विभाग ने पटाखा कारोबारियों के यहाँ छापामार (GST raid in cracker market) कार्यवाही की। ग्वालियर (Gwalior News) में गिरवाई स्थित थोक मार्केट में जीएसटी विभाग की टीमें जैसे ही पहुंची वहां दुकानदारों में हड़कंप मच गया , कई दुकानदार दुकाने बंद कर भाग गए। टीमों ने खुली मिली दुकानों पर जाँच की।

जानकारी के मुताबिक जीएसटी विभाग को सूचना मिली थी कि पटाखे के थोक बाजार में कई दुकानदारों ने तय सीमा से अधिक और बिल से अधिक पटाखों का स्टॉक इकठ्ठा किया है जिससे कर की चोरी की जा रही है और शासन को राजस्व की हानि हो रही है।

सूचना के बाद जीएसटी (GST) के अधिकारियों ने स्टाफ और पुलिस फ़ोर्स के साथ गिरवाई स्थित थोक पटाखा बाजार में दुकानों पर छापा (GST raid in cracker wholesale market in Gwalior) मारा और उनके स्टॉक से बिलिंग का मिलान किया। अचानक हुई कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मच गया, कुछ दुकानदार तो दुकानें बंद कर भाग गए।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : राज्य शासन ने डॉक्टर्स के थोकबंद तबादले किये, यहां देखें किसे कहां भेजा

अधिकारियों के मुताबिक दुकानों के स्टॉक की जाँच की जा रही है। जो दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए हैं उनको बुलाकर स्टॉक चैक किया जायेगा और जहाँ गड़बड़ी मिलेगी वहां कानून के हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”759555901″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews