ग्वालियर में 28 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 32 कंपनियां विभिन्न पदों पर करेंगी भर्ती

ग्वालियर में 28 जुलाई को रोजगार मेला आयोजित किया जाने वाला है। यहां 32 कंपनियां अलग अलग पदों पर भर्ती करने वाली है। इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता के आधार पर नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Gwalior

ग्वालियर जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका जल्द ही आने वाला है। दरअसल, 28 जुलाई को गदाईपुर रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाने वाला है। इस मेले में 32 कंपनियां योग्य युवाओं की भर्ती करने वाली है।

इस स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप युवा संगम को जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। जिन भी अभ्यर्थियों का यहां चयन होगा उन्हें 10 हजार से 45000 रुपए प्रति माह तक वेतन मिल सकता है।

इन कंपनियों में होगी भर्ती

इस मेले में पेटीएम सर्विसेज, भारत-पे, टीमलीज, आईसीआईसीआई बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, टीवीएस मोटर कंपनी, फ्लिपकार्ट, यूनो मिंडा, सेंचुरी प्लाइबोर्ड्स इंडिया, एसआरएफ, जमुना ऑटो और अरविंद फैशन ग्रुप जैसी 32 कंपनियां शामिल होने वाली है। इनके अलावा बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, मैन्युफैक्चरिंग, ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों की कंपनियां भी भाग लेंगी।

किन पदों पर होगी भर्ती

इन सभी कंपनियों में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाने वाली है। जिनमें असिस्टेंट मैनेजर से लेकर रिलेशनशिप मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनी वर्कर, मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस ट्रेनी, इलेक्ट्रीशियन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑफिस मैनेजमेंट, अभिकर्ता, पर्यवेक्षक, स्टोर कीपर, हेल्पर, सुरक्षा जवान, टूर गाइड, सुपरवाइजर, कार्यालय सहायक, टेलीकॉलर और ड्राइवर सहित अलग अलग पद शामिल है।

कौन कर सकता है अप्लाई

इस रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष के युवक युवतियां भाग ले सकते हैं। हर कंपनी ने अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी ट्रेड तय किया है। जिसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

लगेंगे ये दस्तावेज

रोजगार मेला में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से जुड़े हुए दस्तावेज और बायोडाटा साथ लाना होगा। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का भत्ता नहीं दिया जाएगा। यह बात जिला रोजगार कार्यालय की ओर से स्पष्ट कर दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews