कांग्रेस विधायक का BJP पर तंज- “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे”

कांग्रेस विधायक का BJP पर तंज- “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे”

ग्वालियर। पिछले कुछ घंटों से प्रदेश की सियासत में चल रहे घमासान के बाद ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक भोपाल रवाना हो गए। विधायक ने वतर्मान हालात को राजनीति के लिए काला धब्बा कहा और दावा किया कि कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है।

विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग पर चल रहे बयानों के बीच कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक आज सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से अचानक भोपाल रवाना हो गए। रेलवे स्टेशन पर चुनिंदा पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा सब जानते हैं और भाजपा इस समय जो कर रही है वो राजनीति के लिए काला धब्बा है। विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मेरी जानकारी में विधायक शेरा, बिसाहू लाल और हरदीप सिंह डंग के नाम है बाकी सब डेमेज कंट्रोल हो चुका है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नौचे जैसे काम कर रही है। कांग्रेस विधायक ने सरकार पर किसी भी तरह के खतरे की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जब तक प्रदेश में कमलनाथ , सिंधिया , दिग्विजय सिंह और सुरेश पचौरी जैसा वरिष्ठ नेतृत्व है तब तक हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है ये पूरे पांच साल चलेगी। भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews