ग्वालियर: कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, घर की छतों से लगाए महंगाई विरोधी नारे

कांग्रेस

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कोरोना काल में बढ़ती महंगाई और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेस अनोखा आंदोलन किया। बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने में विफल होते सरकारी प्रयासों को देखते हुए कांग्रेस ने महंगाई को मुद्दा बनाया और आज रविवार को नेताओं ने अपने अपने घर की छतों पर महंगाई विरोधी नारे लगाए।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह के निर्देश-उपार्जन केंद्रों की तिथि बढ़ाएँ, Tauktae के दुष्परिणामों का आकलन करें

कालाबाजारियों और मुनाफाखोरों ने कोरोना काल को आपदा में अवसर बना लिया है और वे इसे पूरी तरह कैश करा रहे हैं। सरकार के नियंत्रण में आने वाले डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस (Petrol-Diesel, LPG) की बढ़ती कीमतों ने पहले से ही आम इंसान को पहले से ही परेशान कर रखा था अब मुनाफाखोरों ने दवाई, खाद्य तेल, दाल सहित लगभग सभी चीजों को महंगा कर दिया है जिसने खास कर मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने कल शनिवार को अपने नेताओं से अपील की थी कि वे रविवार को शाम 6 बजे अपने घर की छत पर खड़े होकर हाय हाय महंगाई का नारा बुलंद करें जिससे सोई हुई सरकार जाग जाये। आज रविवार को इसका असर दिखाई दिया।

यह भी पढ़े.. मप्र में रिकवरी रेट 86.10%, सामने आया सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

जिला अध्यक्ष की अपील पर ग्वालियर में कांग्रेस नेताओं ने अपने घर की छत पर महंगाई के खिलाफ नारे बुलंद किये। ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने भी अपने घर की छत पर महंगाई के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा, जिला प्रवक्ता आनंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने अपने घर की छत पर पहुंचकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews