बिजली कंपनी ने बनाया FB पेज, उपभोक्ताओं को बिजली सूचनाएं देने बनाया नया विकल्प

बिजली कंपनी ने बनाया FB पेज,  उपभोक्ताओं को बिजली सूचनाएं देने बनाया नया विकल्प

ग्वालियर/ अतुल सक्सेना

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत ग्वालियर शहर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली क्षेत्र से जुड़ी नवीनतम योजनाएं, तकनीकी जानकारी, विभिन्न प्रमाणिक सूचनाएं अब सोशल मीडिया के माध्यम से आसानी से मिल सकेंगी।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार ग्वालियर शहर वृत्त द्वारा ग्वालियर शहर के बिजली उपभोक्ताओं को अन्य जनसंचार माध्यम से मिलने वाली सूचनाओं के अलावा सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से नया विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

फेसबुक पेज का एड्रेस https://www.facebook.com/MPEBGwalior है।

इस फेसबुक पेज के माध्यम से ग्वालियर शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को निरंतर विद्युत से जुड़ी तमाम योजनाएं, खबरों, शटडाउन आदि से अपडेट रखा जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को अब घर बैठे ही विद्युत संबंधी सभी जानकारियां अपने मोबाइल पर भी आसानी से मिल सकेंगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ग्वालियर शहर के उपभोक्ताओं से अपील की है कि ग्वालियर शहर की विद्युत से जुड़ी तमाम जानकारियों से अपडेट रहने के लिए एवं सुझाव अथवा शिकायतों के निराकरण के लिए कंपनी के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/MPEBGwalior को लाइक करें एवं घर बैठे सूचनाएं प्राप्त करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews