प्रदेश में लहराया ग्वालियर जिला पंचायत का परचम, योजनाओं के क्रियान्वयन में मिली उपलब्धि

प्रदेश में लहराया ग्वालियर जिला पंचायत का परचम, योजनाओं के क्रियान्वयन में मिली उपलब्धि

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर जिला पंचायत ने प्रदेश भर में संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किशोर कन्याल के नेतृत्व में कोरोना काल के बावजूद जिला पंचायत ग्वालियर ने बेहतरीन कार्य कर प्रदेश मे दूसरा स्थान पाया है।

Video : सांसद प्रज्ञा ने खेला बास्केटबॉल, वीडियो वायरल

ग्वालियर के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किशोर कान्याल ने बेहतरीन टीम वर्क कर एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। ग्वालियर जिला पंचायत को पूरे प्रदेश के अंदर योजनाओं के क्रियान्वयन में दूसरी रैंक मिली है। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर ग्वालियर जिला पंचायत ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ग्वालियर को यह स्थान प्रदेश स्तर पर मई 2021 की उपलब्धियों के आधार पर मिला है। ग्वालियर को ए प्लस ग्रेड मिला है। भोपाल और ग्वालियर जिला पंचायत ही इस ग्रेड को हासिल करने में सफल हुए हैं।

सरकार द्वारा जिला पंचायत के माध्यम से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत मद एवं सीएम हेल्पलाइन, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना सहित आठ योजनाओं के आधार पर ग्रेडिंग की गई थी। इसके आधार पर ग्वालियर को भोपाल के साथ ए प्लस ग्रेडिंग मिली है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर ग्वालियर के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, प्रभारी कलेक्टर शिवम वर्मा और जिला पंचायत के सीईओ किशोर कान्याल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे बेहतरीन टीम वर्क का परिणाम बताया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews