ग्वालियर: कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

ग्वालियर: कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट। ग्वालियर (Gwalior) के पॉश इलाके में पुलिस ने कैफे पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर कैफे की आड़ में हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। इतना ही नहीं नाबालिक बच्चों को भी यहां हुक्के का सेवन करवाया जा रहा था। पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली तुरंत ही कार्रवाई शुरू की गई और नाबालिगों को परिजनों को सौंपा गया।

कुछ दिनों से पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कैफे की आड़ में नशे का कारोबार किया जा रहा है। इसके अलावा कॉलोनियों के रहवासियों ने इस बात की भी शिकायत की है कि शाम को अंधेरा होते ही यहां पर गाड़ियां आकर खड़ी हो जाती है और उसमे बैठकर लोग शराब का सेवन करते हैं। रहवासियों का कहना है कि शाम होते ही इलाके का माहौल बिगड़ने लगता है।

Must Read- Swachh Survekshan Awards : इंदौर ने लगाया स्वच्छता का छक्का, 100 से अधिक स्वच्छ शहरों वाला राज्य बना एमपी

पुलिस ने तीन जगह पर छापामार कार्रवाई की जहां पर लड़कियां भी नशा करते पाई गई। दूसरी जगहों पर भी पुलिस ने छापा मारा था लेकिन वहां से नशे का कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ। जिन तीन कैफे से नशे का सामान मिला है उन्हें बंद कर पुलिस ने संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते इन जगहों पर छापामार कार्रवाई की गई। हुक्का बार में किशोरों और युवाओं को नशा कराया जा रहा था। कैफे के स्टाफ को पकड़कर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews