ग्वालियर: रोक के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहीं शादियां, प्रशासन ने दिये FIR के निर्देश

ग्वालियर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कोरोना (Corona) नियंत्रण के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को बहुत अहम माना गया है। इसलिए मप्र सरकार (MP Government) ने इस समय शादियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। बावजूद इसके लोग चोरी छिपे शादियां कर रहे हैं और संक्रमण को निमंत्रण दे रहे हैं।गुरुवार को ग्वालियर जिले के मुरार ब्लॉक की स्यावरी ग्राम पंचायत के गाँव भेला खुर्द में शादी के बाद एक ही परिवार के 27 सदस्यों के संक्रमित मिलने के बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है और उसने गाँव में चोरी छिपे हो रहीं शादियों पर नजर रखना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े… MP Board: नहीं होगी 10वीं की परीक्षा, 12वीं को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

दरअसल, मुरार क्षेत्र की एसडीएम पुष्पा पुषाम को शुक्रवार को सूचना मिली कि गणेशपुरा और सोनी गांवों में शादी हो रही हैं । सूचना के बाद एसडीएम पुष्पा पुषाम, पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ पटवारी ज्ञान सिंह राजपूत, दीवान सिंह राजपूत, राजेश राठौड़ को लेकर वहाँ पहुंची।ग्वालियर एसडीएम (Gwalior SDM) को यहाँ पहुँचने पर पता चला कि गणेशपुरा में तीन शादियां (Wedding) हुई और सोनी में एक शादी हुई। उन्होंने परिजनों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि संक्रमण से हम सबको बचाव करना है और शादी में भीड़ जुटाकर संक्रमण को बुलावा दे रहे हैं।

यह भी पढ़े.. किसानों के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा- ऋण चुकाने की तिथि फिर बढ़ाई

टीम ने शादी करने वाले लोगों को स्यावरी के एक ही हर के 27 सदस्यों के संक्रमित होने की भी उदाहरण दिया। एसडीएम पुष्पा पुषाम ने चारों शादियों के घर के मुखिया के खिलाफ FIR करने के निर्देश दिया।एसडीएम और उनकी टीम ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि कोरोना संक्रमण की चैन को हम सबको मिलकर तोड़ना है। इसलिए सरकार द्वारा बनाये नियमों को मानिये, मास्क लगाइये, साबुन से हाथ धोइये, सेनेटाइजर का प्रयोग कीजिये और सबसे जरूरी ना भीड़ में जाएं ना भीड़ जुटाएं यानि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews