देर रात खनिज विभाग का एक्शन, अवैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली किये जब्त, प्रकरण दर्ज

खनिज विभाग ने रेत माफिया को चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, अवैध रेत उत्खनन, अवैध रेत भण्डारण और अवैध रेत परिवहन बर्दाश्त नहीं होगा।
Gwalior Mining Department action

Gwalior Mining Department action

मध्य प्रदेश में रेत के अवैध उत्खनन सहित अवैध रेत परिवहन पर सरकार की पैनी निगाह है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद से खनिज विभाग लगातार एक्शन ले रहा है और रेत माफिया पर प्रकरण दर्ज कर रहा है, ग्वालियर में बीती रात खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है और मामला दर्ज किया है।

ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन, अवैध रेत भण्डारण करने वालों के विरुद्ध खनिज विभाग कार्रवाई कर रहा है, कलेक्टर के निर्देश पर बीती रात खनिज विभाग की टीम शहर में निकली और अवैध रेत लेकर निकले ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर उनपर मामले दर्ज किये।

खनिज विभाग ने देर रात चलाया चैकिंग अभियान 

जिला खनिज अधिकारी घनश्याम सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की देर रात विभाग की टीमें शहर में निकलीं और जांच अभियान चलाया, इस दौरान टीम को कई जगह अवैध रेत भण्डारण, अवैध रेत परिवहन होते हुए मिला, जिसपर विभाग ने कार्रवाई की।

खनिज विभाग ने पकड़े अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली

खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कंपू क्षेत्र के पास रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं, जिन्हें मौके पर जब्त कर पुलिस थाने भेजा गया । इसी क्रम में जौरासी क्षेत्र अंतर्गत 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अवैध रेत परिवहन करते हुए जब्त किया गया। अभियान के दौरान ही  झांसी रोड थाना एवं सिरोल थाना क्षेत्र में भी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत परिवहन करते हुए जब्त की गई थीं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews